PoliticsUttarakhand

पूर्व प्रधान मंत्री भारत रत्न स्व0 अटल जी का जन्म दिवस सेवा दिवस के रूप में मनाया गया

देहरादून, इंजिनीरिंइस इंक्लेव के कम्युनिटी हॉल में भाजपाइयों द्वारा श्री जोगेंद्र सिंह पुंडीर उपाध्यक्ष प्रदेश किसान मोर्चा के संयोजन में पूर्व प्रधान मंत्री भारत रत्न स्व अटल बिहारी बाजपेयी जी का जन्म दिन सेवा दिवस के रूप में मनाया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि माननीय नरेश बंसल जी राज्य सभा सांसद ने अटल जी को याद करते हुए उनके व्यक्तितत्व के बारे में चरचा की। और उनके चित्र पर माल्यार्पण किया। इससे पूर्व माननीय सांसद का उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं, सभासदों, बूथ अध्यक्षो तथा इंजिनीरिंयस एन्क्लेव समिति के अध्यक्ष कुलदीप असवाल सहित सभी पदाधिकारियों द्वारा पुष्प भेंट कर उनका जोरदार स्वागत किया गया। कार्यक्रम में बुलाये गए क्षेत्र के कमजोर वर्ग की महिलाओं और व्यक्तियों को  पुंडीर जी के सौजन्य से मुख्य अतिथि एवं सभी पदाधिकारियों द्वारा कंबल वितरित किये गए। संचालन करते हुए पूर्व पार्षद ओमेन्द्र सिंह भाटी द्वारा पुंडीर के साथ साथ पार्टी द्वारा किये जा रहे जन सेवा कार्यो को बताया गया। इस अवसर पर समिति के सभी पदाधिकारी,  सभासद श्रीमती मीरा कठैत, ललित मोहन शर्मा वार्ड संयोजक,क्षेत्रीय कार्यकर्ता व गण मान्य नागरिक उपस्थित रहे।  जोगेंद्र पुंडीर द्वारा किया गया उक्त सेवा कार्य सराहनीय है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button