AdministrationNews UpdateUttarakhand
चुनाव के दृष्टिगत ली गयी समीक्षा बैठक

आयुक्त गढ़वाल मण्डल एवं पुलिस उपमहानिरीक्षक, गढ़वाल परिक्षेत्र, उत्तराखण्ड द्वारा जनपद रुद्रप्रयाग में चुनाव के दृष्टिगत ली गयी समीक्षा बैठक।*
आज *08 फरवरी 2022* को *आयुक्त गढ़वाल मण्डल पौड़ी श्री सुशील कुमार एवं पुलिस उपमहानिरीक्षक, गढ़वाल परिक्षेत्र, उत्तराखण्ड करन सिंह नगन्याल की अध्यक्षता* में जिला सभागार *रुद्रप्रयाग* में जनपद रुद्रप्रयाग से सम्बन्धित *निर्वाचन* की तैयारियों से सम्बन्धित *समीक्षा गोष्ठी का आयोजन किया गया।*





इस अवसर पर श्री मनुज गोयल, जिलाधिकारी रुद्रप्रयाग, श्री आयुष अग्रवाल, पुलिस अधीक्षक, रुद्रप्रयाग, श्री नरेश कुमार, मुख्य विकास अधिकारी, रुद्रप्रयाग, श्री दीपेन्द्र नेगी, अपर जिलाधिकारी/उप निर्वाचन अधिकारी रुद्रप्रयाग, श्रीमती अपर्णा ढौंडियाल, उप जिलाधिकारी रुद्रप्रयाग/रिटर्निंग ऑफिसर 08 रुद्रप्रयाग विधानसभा, श्री जितेन्द्र वर्मा, उप जिलाधिकारी ऊखीमठ/रिटर्निंग ऑफिसर 07 केदारनाथ विधानसभा, श्री परमानन्द राम, उप जिलाधिकारी जखोली, सुश्री मनविन्दर कौर जिला विकास अधिकारी रुद्रप्रयाग, श्री बिजेन्द्र दत्त डोभाल, पुलिस उपाधीक्षक गुप्तकाशी/नोडल निर्वाचन, श्री प्रबोध कुमार घिल्डियाल, पुलिस उपाधीक्षक, रुद्रप्रयाग, सुश्री हर्षवर्द्धनी सुमन, पुलिस उपाधीक्षक, ऑपरेशन्स सहित निर्वाचन से सम्बन्धित विभिन्न दायित्वों से सम्बन्धित स्वास्थ्य, विद्युत, पेयजल, जलसंस्थान, लोक निर्माण विभाग, कोषागार, परिवहन, एन0आई0सी0, शिक्षा, नगर पालिका से सम्बन्धित अधिकारी गण उपस्थित रहे।