News Updateसिटी अपडेट

भाजपा महानगर की बैठक में पार्टी के आगामी कार्यक्रमों को लेकर हुई चर्चा

देहरादून। भारतीय जनता पार्टी महानगर कार्यालय में महानगर के पदाधिकारियों मंडल अध्यक्षों एवं मंडल महामंत्रियों की एक बैठक हुई। बैठक में आगामी कार्यक्रमों के बारे में चर्चा हुई। महानगर अध्यक्ष सीताराम भट्ट ने कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए कहा कि 1 मार्च को महानगर इकाई की ओर से नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष और महानगर में निवास करने वाले ऐसे सभी नवनिर्वाचित प्रदेश पदाधिकारियों का स्वागत किया जाएगा।
इसके साथ ही होली के बाद सोशल मीडिया से जुड़े कार्यकर्ताओं की एक वर्कशॉप महानगर द्वारा करवायी जाएगा। इसके साथ ही 6 अप्रैल को पार्टी की स्थापना दिवस को पार्टी बड़े धूमधाम से मनाएगी। बैठक में महापौर सुनील उनियाल गामा ने कहा कि सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं को आपसी मतभेद भुलाकर एकजुटता से 2022 के चुनाव के लिए तैयारी अभी से करनी होगी। उन्होंने कहा कि पार्टी के हर एक पदाधिकारी और कार्यकर्ता अपनी जिम्मेदारियों को समझते हुए सरकार की उपलब्धियों को आम जनमानस तक पहुंचायें। बैठक में उदय सिंह पुंडीर, पूरन सिंह नेगी, बृजेश गुप्ता, संजय सिंघल, सुनील शर्मा, हरीश कोहली, कार्यालय प्रभारी आनंद प्रकाश नौटियाल, सह मीडिया प्रभारी गिरिराज उनियाल, सोशल मीडिया प्रभारी अनुराग भाटिया, करुण दत्ता, संजीव वर्मा, आशीष नागरथ, संध्या छेत्री, पूनम नौटियाल, पूनम ममगाई, संदीप मुखर्जी, विजय भटट, धर्मपाल रावत, विजय थापा, अर्चना बागड़ी ,श्याम पंत, राजेंद्र ढिल्लों, राजेश कांबोज, दिनेश सती, विशाल गुप्ता, अशोक पंवार सहित सभी महानगर पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष महामंत्री मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन महानगर महामंत्री सतेंद्र नेगी ने किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button