National

धर्मशाला नगर निगम चुनाव: देवेंद्र जग्गी महापौर, ओंकार नैहरिया को उप महापौर की कमान

धर्मशाला: कांग्रेस के देवेंद्र जग्गी के सिर धर्मशाला नगर निगम महापौर का ताज सजा है। वह धर्मशाला नगर निगम के दूसरे महापौर बने हैं। उन्होंने महापौर का पद निर्विरोध जीत लिया। वहीं भाजपा के ओंकार नैहरिया उप महापौर पद जीतने में सफल हुए हैं। हालांकि उन्‍हें अपनी ही पार्टी के पार्षदों का साथ नहीं मिला । लेक‍न कांग्रेस ने ही उनकी जीत रणनीति के साथ साकार करवा दी। उन्होंने कांग्रेस की स्वर्णा को 3 मतों से पराजित किया। सुबह साढे 11 बजे शहरी विकास विभाग के निदेशक डॉ. आरके परूथी ने चुनाव प्रक्रिया शुरू की।

इस दौरान महापौर पद के लिए केवल देवेंद्र जग्गी ने ही आवेदन किया जबकि उप महापौर पद के लिए भाजपा के ओंकार नैहिरया और कांग्रेस की स्वर्णा ने नामांकन भरा। इसके बाद मतदान शुरू हुआ। मतदान प्रक्रिया के दौरान ही भाजपा के सर्व चंद गलोटिया और तेजेंद्र कौर बहिष्कार करते हुए सभागार से बाहर आ गए।

इसके बाद साढे 12 बजे शहरी विकास विभाग के निदेशक डॉ. आरके परूथी ने विजेताओं की घोषणा की और महापौर बने देविंद्र जग्गी और उप महापौर ओंकार सिंह नैहरिया को पद की शपथ दिलाई। इसके बाद दोनों का नगर  निगम कार्यालय के बाहर निकलते ही स्‍वागत किया गया।

सुधीर शर्मा ने किया दोनों का स्‍वागत

चुनाव जीतने के बाद जैसे ही महापौर व उपमहापौर बाहर पहुंचे। वहां पूर्व शहरी विकास मंत्री एवं कांग्रेस के नेता सुधीर शर्मा ने दोनों को चुनाव की बधाई दी। इस दौरान कांग्रेस नेता जगजीवन पाल भी मौजूद रहे।

उप महापौर चुनाव किसे मिले कितने मत

उप महापौर पद के लिए मतदान प्रक्रिया के साथ ही भाजपा के सर्व चंद गलोटिया और तेजेंद्र कौर ने बहिष्कार कर दिया। इसके बाद कुल 15 मतों में से ओंकार नैहरिया को 9 जबकि स्वर्णा को 6 मत मिले।

‘चुनाव के बाद महापौर और उप महापौर को पदों की शपथ दिला दी गई है। देविंद्र जग्गी निर्विरोध महापौर बने हैं जबकि ओंकार नैहरिया ने स्वर्णा को तीन मतों से हराया है। नैहरिया को 9 जबकि स्वर्णा को 6 मत मिले तथा दो पार्षदों ने मतदान नहीं किया।’-डॉ . आरके परूथी , निदेशक शहरी विकास विभाग।

महापौर का पद इस बार था अनारक्षित

नगर निगम बनने के बाद तत्कालीन प्रदेश सरकार ने मेयर और डिप्टी मेयर पदों के कार्यकाल के लिए ढाई-ढाई साल की अधिसूचना जारी की थी। पहले ढाई साल अनुसूचित जाति की महिला व उसके बाद एसटी महिला, लेकिन एसटी की जनसंख्या का 15 फीसद न होने के कारण उपरोक्त पद इस बार अनारक्षित हो गया है।

वार्ड का नाम पार्षद पार्टी समर्थक 1. फरसेटगंज रणधीर राणा कांग्रेस 2. भागसूनाग ओंकार नैहरिया भाजपा 3. मैक्लोडगंज माया देवी कांग्रेस 4. कश्मीर हाउस नीनू शर्मा कांग्रेस 5. खजांची मोहल्ला बिमला देवी कांग्रेस 6. कोतवाली बाजार तेज‍िंद्र कौर भाजपा 7. मिनी सचिवालय रोहित कांग्रेस 8. खेल परिसर सरोज गुलेरिया कांग्रेस 9. सकोह सुषमा कुमारी कांग्रेस 10. शामनगर देवेंद्र जग्गी कांग्रेस रामनगर अंजू कांग्रेस 12. बड़ोल स्वर्णा देवी कांग्रेस 13. दाड़ी सविता कार्की कांग्रेस 14. कंड सुनील विक्रम कांग्रेस 15. खनियारा रंजनी कांग्रेस 16.सिद्धपुर सर्वचंद भाजपा 17. सिद्धबाड़ी विशाल जंबाल कांग्रेस

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button