News UpdateUttarakhand

संविधान दिवस पर डीजीपी अनिल रतूड़ी ने पुलिसकर्मियों को दिलाई शपथ

देहरादून। जहां आज पूरा देश संविधान दिवस मना रहा है। वहीं, उत्तराखंड पुलिस मुख्यालय में डीजीपी अनिल रतूड़ी ने संविधान दिवस के अवसर पर सभी अधिकारियों और पुलिसकर्मियों को संविधान की प्रस्तावना के तहत राष्ट्र की एकता, अखण्डता और दृढ़ संकल्प के साथ कार्य करने की शपथ दिलाई।
हर साल 26 नवंबर को हम संविधान दिवस मनाते हैं। 26 जनवरी 1950 को भारत का संविधान लागू हुआ था, लेकिन इससे पहले 26 नवंबर 1949 यानी आज ही के दिन इसे अपनाया गया था। डॉ। भीमराव अम्बेडकर को भारत का संविधान निर्माता कहा जाता है। हमारे देश का संविधान दुनिया का सबसे बड़ा संविधान है। सभी संविधानों को परखने के बाद ही इस संविधान का निर्माण कराया गया। पुलिस मुख्यालय में शपथ के दौरान डीएम वी. मुरूगेशन, पुलिस महानिरीक्षक कार्मिक पुष्पक ज्योति, पुलिस महानिरीक्षक ट्रैफिक केवल खुराना निदेशक, एन एस नपलच्याल, पुलिस उपमहानिरीक्षक, फायर सहित पुलिस मुख्यालय के समस्त अधिकारी मौजूद रहे। वहीं, डीजीपी अनिल रतूड़ी ने कहा कि संविधान दिवस के अवसर पर आज हमने पुलिस मुख्यालय में सभी अधिकारी और पुलिसकर्मियों को शपथ दिलाई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button