News UpdateUttarakhand

आवास योजना में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर देवप्रयाग नगरपालिका पुरस्कृत

टिहरी। प्रधानमंत्री आवास योजना में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर देवप्रयाग नगर पालिका ने देशभर में तीसरा स्थान हासिल किया है। गुजरात के राजकोट में आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय शहरी विकास मंत्री हरदीप पुरी की ओर से देवप्रयाग नगर पालिका को इसके लिए पुरस्कृत किया गया।
वर्ष 2015 में शुरू प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बेघर तथा कच्चे आवास धारकों को पक्के घरों के निर्माण हेतु दो लाख की राशि दिए जाने का प्रावधान सरकार द्वारा किया गया, इसके अंतर्गत उत्तर पूर्वी व पहाड़ी राज्यों की श्रेणी में नगर पालिका देवप्रयाग ने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया गया। देवप्रयाग नगर पालिका ने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आने वाले 35 परिवारों के लिये पक्के घर बनवाए हैं। उत्तराखंड की एकमात्र निकाय देवप्रयाग ने निर्धारित अवधि में इस लक्ष्य को पूरा किए है, जिसके लिये देवप्रयाग नगर पालिका को पुरस्कार हेतु चुना गया। राजकोट में केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी के हाथों देवप्रयाग नगर पालिकाध्यक्ष कृष्ण कांत कोटियाल व ईओ रघुवीर राय ने संयुक्त रुप से यह पुरस्कार ग्रहण किया। पालिकाध्यक्ष कोटियाल ने देवप्रयाग पालिका के लिए इसको ऐतिहासिक उपलब्धि बताते कहा कि पालिका सभासदों, कर्मचारियों व नगर क्षेत्र की जनता के सहयोग से ही यह संभव हो पाया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button