National

देशभर में मंगलवार को ईद (Eid) का चांद दिखने के बाद आज मनाई जा रही ईद-उल-फितर

नई दिल्ली। देशभर में मंगलवार को ईद (Eid) का चांद दिखने के बाद आज ईद-उल-फितर मनाई जा रही है। ईद के मौके पर रोजेदारों ने एक दूसरे को गले लगाकर बधाई दी और देश दुनिया में अमन-चैन की दुआं मांगी। ईद का चांद दिखने के बाद एक महिने से चल रहा रमजान का पाक महीना आज खत्म हो गया है। रमजान के पूरे महीने मुस्लिम समुदाय के लोग बिना कुछ खाए-पिए रोजा रखते हैं।

गुजरात के वडोदरा में क्रिकेटर युसुफ पठान ने तैफ नगर मस्जिद में ईद की नमाज अदा की।

ईद-उल-फितर के मौके पर प्रधानमंंत्री नरेंद्र मोदी ने सभी को बधाई दी।

आज ईद उल फितर (Eid Ul Fitr) केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने नई दिल्ली में कश्मीरी गेट स्थित दरगाह में नमाज़ अदा की और देश में शांति, समृद्धि, सुरक्षा, भाईचारे की दुआ मांगी।

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में मुख्यमंत्री कमलनाथ, कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह और ऐक्टर रजा मुराद ने ईद-उल-फितर के मौके पर लोगों को बधाई दी।

मध्य प्रदेश में बड़े से लेकर बच्चें तक सभी ईद के जश्न में डूबे हुए हैं। भोपाल के ईदगाह में लोगों ने नमाज अदा की।

ईद- उल- फितर के मौके पर दिल्ली के जामा मस्जिद में नमाजियों ने नमाज अदा की।

चांद देखने के बाद ही ईद क्यों, जानिए

हिन्दू और मुस्लिम त्योहारों में चांद का बड़ा महत्व है। बिना चांद को देखे कोई व्रत या त्योहार नहीं मनाया जाता या उसे अधूरा माना जाता है। ईद-उल-फितर हिजरी कैलेंडर के 10वें माह के पहले दिन मनाई जाती है। हिजरी कैलेंडर में नया माह चांद देखकर ही शुरू होता है। जब तक चांद नहीं दिखे, तब तक रमजान का महीना खत्म नहीं माना जाता है। रमजान का महीना खत्म होने के बाद ही नए माह के पहले दिन ईद मनाई जाती है। माना जाता है कि इसी दिन हजरत मुहम्मद मक्का से मदीना के लिए निकले थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button