National

देश में बीते 24 घंटे में 3,970 नए मामले सामने आए जबकि 103 लोगों की संक्रमण से हो गई मौत

नई दिल्ली। गुजरात में शनिवार को रिकॉर्ड 1,057 नए मामले सामने आए। गुजरात के साथ ही महाराष्ट्र, दिल्ली और तमिलनाडु में संक्रमण के बढ़ते मामलों ने देश में खराब होते हालात को और गंभीर बना दिया है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी ताजा आंकड़ों के मुताबिक, देश में बीते 24 घंटे में 3,970 नए मामले सामने आए जबकि 103 लोगों की संक्रमण से मौत हो गई। देश में संक्रमितों की संख्‍या 85,940 हो गई है जबकि अब तक 2,752 लोगों की मौत हो गई है। हालांकि 30 हजार से ज्यादा लोग स्वस्थ भी हुए हैं।

गुजरात में 1057 नए केस  राज्य से मिली सूचनाओं के मुताबिक, गुजरात में 1057 नए मामले सामने आए हैं। कोरोना वायरस के सामने आने के बाद राज्य में एक दिन में संक्रमण की यह अब तक की सबसे बड़ी संख्या है। इसमें भी अकेले अहमदाबाद में ही 973 मामले शामिल हैं। शहर में अब तक 8,144 संक्रमित सामने आ चुके हैं और 493 लोगों की मौत हुई है। शनिवार को 14 लोगों की जान चली गई। गुजरात में संक्रमितों का आंकड़ा 10 हजार को पार कर 10,989 पर पहुंच गया है।

महाराष्ट्र में भयावह हो रही स्थिति महाराष्ट्र में संक्रमण की तस्वीर भयावह होते जा रही है। शनिवार को 1,606 नए मामले सामने आए और संक्रमितों की संख्या 30 हजार को पार कर गई। राज्य में अब तक कुल 30,706 लोग संक्रमित हुए हैं। मुंबई में ही संक्रमितों की संख्या 18 हजार से ज्यादा है। शनिवार को महानगर में 884 नए मामले मिले और 41 लोगों की जान चली गई। राज्य में अब तक 1,135 लोगों की कोरोना संक्रमण से मौत हुई है।

दिल्ली में 10 हजार के करीब आंकड़ा  राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की तस्वीर भी बदरंग होते जा रही है। कोरोना के कहर पर रोक नहीं लग रही। और 438 नए मामले सामने आए हैं और संक्रमितों का आंकड़ा 9,333 पर पहुंच गया है। दिल्ली में अब तक 129 लोगों की जान भी जा चुकी है। पूरी दिल्ली रेड जोन में है। तमाम सख्ती भी की जा रही है, लेकिन मामले थम नहीं रहे।

तमिलनाडु में 477 नए मामले  तमिलनाडु में पिछले कई दिनों के बाद पहली बार पांच सौ से कम मामले सामने आए हैं। 477 नए केस के साथ राज्य में संक्रमितों की संख्या 10,585 हो गई है। कर्नाटक में 36 नए केस मिले हैं और मरीजों का आंकड़ा 1,092 पर पहुंच गया है। आंध्र प्रदेश में 48 और केरल में 11 नए केस सामने आए हैं और दोनों ही राज्यों में संक्रमितों की संख्या क्रमश:2,355 और 587 हो गई है।

राजस्थान में पांच हजार के करीब पहुंचा आंकड़ा राजस्थान में 177 नए मामलों के साथ संक्रमितों की संख्या पांच हजार के करीब पहुंच गई है। अब तक राज्य में 4,924 संक्रमित पाए गए हैं। उत्तर प्रदेश में 4,140, उत्तराखंड में 88, बंगाल में 2,576 और बिहार में अब तक 1,079 कोरोना पॉजिटिव केस सामने आ चुके हैं।

राज्य संक्रमित

महाराष्ट्र – 30,706

गुजरात – 10,989

दिल्ली – 9,333

तमिलनाडु – 10,585

राजस्थान – 4,924

मध्य प्रदेश – 4,669

उत्तर प्रदेश – 4,140

आंध्र प्रदेश – 2,355

बंगाल – 2,576

पंजाब – 2,003

तेलंगाना – 1,454

जम्मू-कश्मीर – 1021

कर्नाटक – 1,092

हरियाणा – 840

बिहार – 1,079

केरल – 587

ओडिशा – 672

चंडीगढ़ – 187

झारखंड – 216

त्रिपुरा – 167

उत्तराखंड – 88

असम – 91

छत्तीसगढ़ – 66

हिमाचल प्रदेश – 76

लद्दाख – 45

अंडमान-निकोबार -33

मेघालय -13

पुडुचेरी – 12

गोवा – 15

मणिपुर – 4

मिजोरम – 1

अरुणाचल -1

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button