News UpdateUttarakhand

गंगोत्री से कांवड़ लेकर लौट रहे कांवड़िये की मौत

उत्तरकाशी। गंगोत्री से पैदल कांवड़ लेकर वापस लौट रहे दिल्ली निवासी कांवड़िये की सुक्की टॉप के समीप अचानक तबीयत बिगड़ गई। उनके साथियों ने बिमार कांवड़िये को उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया। जहां पर डॉक्टरों ने कांवड़िए को मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों के अनुसार कांवड़िये की मौत हृदय गति रुकने से हुई है।
दिल्ली निवासी पैदल कांवड़ दल में शामिल एक कांवड़िये ने बताया कि उनका नौ सदस्यीय दल चार जुलाई को गंगोत्री से कांवड़ भरने के लिए रवाना हुए। पांच जुलाई को वह लोग गंगोत्री पहुंच गए थे। छह जुलाई को वह लोग गंगा जी से कांवड़ भर गंगोत्री से केदारनाथ के लिए पैदल रवाना हुए। शुक्रवार सुबह वह लोग सुक्की टॉप पहुंच गए थे। तभी अचानक उनके दल के सदस्य समी सिंह भोले उम्र 40 वर्ष निवासी मजनू का टीला, दिल्ली की अचानक तबीयत बिगड़ गई।
साथ ही तबीयत बिगड़ी देख अन्य लोग समी सिंह को उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल ले गए। जहां पर से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जहां पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। अन्य कांवड़ियों ने जिला अस्पताल के शिव मंदिर में ही जलाभिषेक किया और अपने साथी का शव लेकर दिल्ली के लिए रवाना हो गए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button