News UpdateUttarakhand

कई विधानसभा क्षेत्रों में निकली कांग्रेस की भारत जोड़ो तिरंगा यात्रा

देहरादून। उत्तराखण्ड प्रदेश कांग्रेस कमेटी की प्रदेशभर में आयोजित ‘‘भारत जोड़ो तिरंगा यात्रा’’ के चतुर्थ दिवस शुक्रवार को प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा के नेतृत्व में उधमसिहनगर जनपद के जसपुर विधानसभा क्षेत्र में यात्रा का आयोजन किया गया। ‘‘भारत जोड़ो तिरंगा यात्रा’’ में प्रदेश अध्यक्ष करना माहरा के अलावा नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, विधायक आदेश चौहान, पूर्व विधायक रणजीत सिंह रावत ने यात्रा में प्रतिभाग किया। वहीं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने रूड़की विधानसभा मे ‘‘भारत जोड़ो तिरंगा यात्रा’’ का नेतृत्व किया।
उपरोक्त जानकारी देते हुए प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष संगठन व प्रशासन मथुरादत्त जोशी ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने जसपुर विधानसभा क्षेत्र में, पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने मसूरी विधानसभा क्षेत्र में, काजी निजामुद्दीन ने मंगलौर विधानसभा क्षेत्र, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम ने रूड़़की विधानसभा क्षेत्र में, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने श्रीनगर विधानसभा क्षेत्र, यात्रा के प्रदेश संयोजक गोविन्द सिंह कुंजवाल ने अल्मोड़ा जनपद की जागेश्वर विधानसभा क्षेत्र में, पूर्व मंत्री नवप्रभात ने विकासनगर, पूर्व मंत्री सुरेन्द्र सिंह नेगी ने कोटद्वार विधानसभा क्षेत्र में, विधायक विक्रम सिंह नेगी ने प्रतापनगर विधानसभा क्षेत्र, विधायक राजेन्द्र भण्डारी ने बद्रीनाथ विधानसभा क्षेत्र, विधायक ममता राकेश ने भगवानपुर विधानसभा क्षेत्र, विधायक फुरकान अहमद ने पिरान कलियर विधानसभा क्षेत्र में आयोजित यात्रा में प्रतिभाग कर कार्यकर्ताओं का उत्साह वर्द्धन किया। उन्होंने यह भी कहा कि पार्टी के विधायकगण, पूर्व विधायक एवं विधानसभा प्रत्याशीगणों ने अपने-अपने विधानसभा क्षेत्रों में आयोजित यात्राओं में प्रतिभाग किया। मथुरादत्त जोशी ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा एवं नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य 13 अगस्त को उधमसिंहनगर में आयोजित यात्राओं में प्रतिभाग करेंगे। उन्होंने यह भी बताया कि 14 अगस्त, को प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा हरिद्वार शहर तथा सायं 16ः00 बजे देहरादून शहर में आयोजित ‘‘भारत जोड़ो तिरंगा यात्रा’’ में प्रतिभाग करेंगे जिसमें पार्टी के वरिष्ठ नेतागण एवं बडी संख्या में कार्यकर्ता प्रतिभाग करेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button