PoliticsUttarakhand

कांग्रेस के शीर्ष नेता अम्बरीश कुमार के निधन पर पार्टी ने किया शोक व्यक्त

देहरादून। उत्तराखंड कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष  प्रीतम सिंह की अध्यक्षता में आज पार्टी के दिग्गज नेता  अम्बरीश कुमार के निधन पर गहरा दुख और शोक व्यक्त किया गया।  पार्टी की ओर से यह जानकारी देते हुए पार्टी महासचिव संगठन विजय सारस्वत और उपाध्यक्ष धीरेंद्र प्रताप ने बताया कि इस मौके पर पार्टी के अध्यक्ष प्रीतम सिंह जी ने अम्बरीश कुमार का स्मरण करते हुए कहा कि वे गरीबों पिछड़ों दलितों की आवाज थे। उन्होंने कहा कि उन्होंने आजीवन कांग्रेस और कमजोर वर्गों की सेवा की ।प्रीतम सिंह ने  कहा कि उनके निधन से जो पार्टी को आघात पहुंचा है उसे भर पाना मुश्किल है। कांग्रेस उपाध्यक्ष धीरेंद्र प्रताप ने भी अम्बरीश कुमार के निधन को पार्टी की महान सती बताएया।
      इस मौके पर पार्टी उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना जोत सिंह बिष्ट महासचिव डॉक्टर संजय पालीवाल र्ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी विजय सारस्वत पीके अग्रवाल एसपी सिंह इंजीनियर नवीन जोशी मनीष कुमार गरिमा दसवानी पूर्व राज्य मंत्री अजय सिंह शहर कांग्रेस अध्यक्ष लालचंद शर्मा राज्य आंदोलनकारी नरेंद्र नौटियाल गिरीश पुनेरा् पूरन सिंह रावत प्रधान शूरवीर सिंह सजवान, डा नवीन पयाल, राजेंद्र शाह मौजूद रहे।
इस मौके पर 2 मिनट उनकी स्मृति में मौन भी रखा गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button