Uttarakhand

कांग्रेस करेगी राज्य भर में छह जनाक्रोश रैलियां:-सूर्यकांत धस्माना

देहरादून: उत्तराखंड की जनता पिछले चार वर्षों में वर्तमान भाजापा सरकार की जनविरोधी नीतियों, कमर तोड़ महंगाई, चरम पर पहुंची बेरोजगारी, ठप्प पड़े विकास, परेशान किसान से अज़ीज़ आ चुकी है और सरकार के खिलाफ भारी आक्रोशित है। जनता के इस आक्रोश को प्रदर्शित करने के लिए उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने आगामी दिनों में प्रदेश भर में छह बड़ी ज़ह आक्रोश रैलियां करने का निर्णय लिया है। आज प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने प्रदेश मुख्यालय में प्रेस से वार्ता करते हुए बताया कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष  प्रीतम सिंह की अगुवाई में तीन जनाक्रोश रैलियां गढ़वाल मंडल में व तीन कुमायूं मंडल में आयोजित की जाएंगी। उन्होंने बताया कि आगामी 14 मार्च को श्रीनगर गढ़वाल से जनाक्रोश रैलियों का श्री गणेश किया जाएगा व 25 मार्च को हल्द्वानी में रैली होगी।  धस्माना ने बताया कि उत्तरकाशी ,पिथौरागढ़ , रुद्रपुर व देहरादून में होने वाली रैलियों की तिथि शीघ्र घोषित की जाएंगी। उन्होंने बताया कि जनाक्रोश रैलियों में प्रदेश प्रभारी  देवेंद्र यादव, नेता प्रतिपक्ष डॉक्टर इंदिरा हृदयेश, पूर्व मुख्यमंत्री  हरीश रावत समेत राज्य के सभी वरिष्ठ नेता भागीदारी करेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button