Uttarakhand

कांग्रेस कमेटी की राष्ट्रीय महासचिव श्रीमती प्रियंका गांधी वाड्रा पहुंची जौलीग्रान्ट एयरपोर्ट

देहरादून। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की राष्ट्रीय महासचिव श्रीमती प्रियंका गांधी वाड्रा के जौलीग्रान्ट एयरपोर्ट पहुंचने पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह के नेतृत्व में कांग्रेसजनों ने उनकी अगवानी की।
उपरोक्त जानकारी देते हुए प्रदेश कांग्रेस महामंत्री विजय सारस्वत ने बताय कि कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव श्रीमती प्रियंका गांधी वाड्रा प्रातः 10ः30 बजे जौलीग्रान्ट एयरपोर्ट पहुंची जहां पर वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं ने प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह के नेतृत्व में उनकी अगवानी की तथा सहारनपुर के लिए रवाना किया। ज्ञातव्य हो कि कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव श्रीमती प्रियंका गांधी वाड्रा आज सहारनपुर में किसान विरोधी कानूनों के विरोध में होने वाली किसान पंचायत में प्रतिभाग करने सहारनपुर पहुंची हैं।
श्रीमती गांधी की अगवानी करने वाले नेतागणों में प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह के अलावा,  एआईसीसी सचिव काजी निजामुद्दीन, प्रदेश महामंत्री संगठन विजय सारस्वत, प्रदेश उपाध्यक्ष आर्येन्द्र शर्मा, धीरेन्द्र प्रताप, प्रदेश महामंत्री डाॅ0 संजय पालीवाल, प्रदेश महामंत्री यशपाल राणा, राजेन्द्र शाह, पूर्व मंत्री अजय सिंह, पी.के. अग्रवाल, पूर्व विधायक जोत सिंह गुनसोला, पूर्व विधायक राजकुमार, प्रभुलाल बहुगुणा, महानगर अध्यक्ष लालचन्द शर्मा, जिला अध्यक्ष पछुवादून संजय किशोर, किशोर, जिला अध्यक्ष परवादून गौरव चैधरी, महन्त विनय सारस्वत, व्यापार प्रकोष्ठ के अध्यक्ष इन्द्र प्रकाश अग्रवाल, सागर मनवाल, राकेश राणा, टीटू त्यागी, डाॅ0 दिनेश पुण्डीर सहित बडी संख्या में कांग्रेसजन कांग्रेसजन शामिल थे।
सारस्वत ने यह भी अवगत कराया कि श्रीमती प्रियंका गांधी वाड्रा के जौलीग्रान्ट एयरपोर्ट पहुंचने पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू, नेता प्रतिपक्ष उत्तर प्रदेश श्रीमती अराधना मिश्रा, पूर्व केन्द्रीय मंत्री राजीव शुक्ला, हरियाणा प्रदेश प्रभारी विवेक बंसल, राष्ट्रीय सचिव जुबेर खान, विधायक सहारनपुर मसूद खान, विधायक राय बरेली दीपक सिंह, मनोज त्यागी भी उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button