News UpdateUttarakhand

सीएम ने ‘राष्ट्रीय मतदाता दिवस’ की शुभकामनाएं दीं

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को ‘राष्ट्रीय मतदाता दिवस’ की शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक देश है। लोकतंत्र की मजबूती में मतदाताओं की महत्वपूर्ण भूमिका रहती है। उन्होंने कहा कि मतदान करना हमारा मौलिक अधिकार है, जिसका प्रयोग कर हम लोकप्रिय सरकार के चयन प्रक्रिया में भागीदार बनते हैं तथा लोकतंत्र की मजबूती में अपना योगदान देते हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि लोकतंत्र को और सशक्त बनाने के लिए मतदाताओं को अपने मत का प्रयोग करना चाहिए एवं लोगों इसके लिए जागरूक भी करना चाहिए यह हम सब का नैतिक दायित्व भी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button