News UpdateUttarakhand

अनियंत्रित होकर खाई में गिरी कार, दो घायल

देहरादून। हरियाणा से चकराता घूमने आए पर्यटकों की एक कार शनिवार देर रात चिरमिरी के समीप अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। गनीमत रही कि कार खाई में जाने के बाद पेड़ और झाड़ियों में कुछ दूरी पर जाकर रुक गई। कार में मौजूद दो लोग मामूली रूप से घायल हो गए। सूचना पाकर मौके पर पहुंची थाना पुलिस और एसडीआरएफ के जवानों ने घायलों को वाहन से बाहर निकाला। वाहन में कुल तीन लोग सवार थे।
मिली जानकारी के अनुसार यमुनानगर से कुछ पर्यटक घूमने के लिए कार में सवार होकर चकराता आए थे। शाम को वे सनसेट प्वाइंट से घूमने के बाद बाजार लौट रहे थे। इस दौरान चिरमिरी के पास चालक का वाहन से नियंत्रण बिगड़ गया, जिससे कार अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। सड़क से गुजर रहे लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस ने घायलों को वाहन से बाहर निकाला। घायलों की पहचान विपिन कुमार पुत्र सत्य प्रकाश सिंह निवासी ग्राम सीमालाना बड़गांव सहारनपुर और अवनीश त्यागी पुत्र राकेश कुमार त्यागी निवासी त्यागी गार्डन यमुनानगर के रूप में हुई। वहीं दूसरा युवक आशु कुमार पुत्र मदन सिंह निवासी बटिला देवबंद सहारनपुर पूरी तरह से स्वस्थ है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button