News UpdatePoliticsUttarakhand

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने की अपनी टीम की घोषणा

देहरादून। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने अपनी टीम की घोषणा कर दी है। 8 प्रदेश उपाध्यक्ष, 3 प्रदेश महामंत्री, 8 प्रदेश मंत्री बनाए गए हैं। बलवंत सिंह भौर्याल, कैलाश शर्मा, कुलदीप कुमार, डॉ. कल्पना सैनी, नीरू देवी, मुकेश कोली, शैलेंद्र बिष्ट और देशराज कर्णवाल को प्रदेश उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी है। खिलेंद्र चैधरी, राजेंद्र बिष्ट और आदित्य कोठारी को प्रदेश महामंत्री बनाया गया है।
प्रदेश मंत्री मीना गंगोला, आदित्य चैहान, मीरा रतूड़ी, हेमा जोशी, लीलावती राणा, राकेश नैनवाल, गुरविंदर सिंह चंडोक व विकास शर्मा को बनाया गया है। कौस्तुभानंद जोशी कार्यालय सचिव, मनवीर सिंह चैहान मीडिया बनाए गए हैं। पुष्कर सिंह काला व ऋषि कंडवाल प्रकोष्ठ प्रभारी बनाए गए हैं। अनिल शाही व रमेश गड़िया को प्रदेश विभाग प्रभारी बनाया गया है।
शशांक रावत को युवा मोर्चा का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है, जबकि प्रदेश अध्यक्ष महिला मोर्चा की जिम्मेदारी आशा नौटियाल को सौंपी गई है। प्रदेश अध्यक्ष किसान मोर्चा जोगेंद्र पुंडीर, प्रदेश अध्यक्ष ओबीसी मोर्चा राकेश गिरी, प्रदेश अध्यक्ष अनुसूचित जाति मोर्चा समीर आर्य, प्रदेश अध्यक्ष अनुसूचित जनजाति मोर्चा राकेश राणा और प्रदेश अध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा की जिम्मेदारी इंतजार हुसैन को दी गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button