News UpdateUttarakhand

भाजपाइयों ने सुनी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात

ऋषिकेश। रविवार को कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने बैराज स्थित कैंप कार्यालय में पीएम नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम को देखा। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने अमृत महोत्सव के सेलिब्रेशन का जिक्र किया। अमृत महोत्सव और स्वतंत्रता दिवस के मौके पर एक चेतना की अनुभूति हुई है। हर कोई एक ही भावना में बहते हुए दिखाई दिया। हमने स्वच्छता अभियान और वैक्सीनेशन अभियान में भी देश की भावना को देखा था। जब तिरंगे की बात आई तो सभी एक साथ नजर आए। कहा कि अमृत सरोवर का निर्माण जन आंदोलन बन गया है। पीएम ने युवाओं से अपील करते हुए कहा कि अमृत सरोवर अभियान में हिस्सा लें। जल संचय और जल संरक्षण के अभियान को आगे बढ़ाएं।
उधर, वीरभद्र मंडल के भाजपाइयों ने अमित ग्राम में मन की बात कार्यक्रम को देखा। मौके पर नवनियुक्त प्रदेश मंत्री भाजपा डॉ. लीलावती राणा, पार्षद सुंदरी कंडवाल, विरेंद्र रमोला, निर्मला उनियाल, राजीव थपलियाल, माया घलै, आरती दुबे, गीता मित्तल, पूनम चैहान, शशि सेमल्टी, शशि राणा, सदानंद, प्रताप राणा, अविनाश सेमल्टी, विजय जुगलान, अंकित, जगदीश भंडारी, विजय बिष्ट, रंजीत आदि उपस्थित रहे। उधर रायवाला में भी स्कूली बच्चों व भाजपा कार्यकर्ताओं ने पीएम मोदी के संबोधन को सुना।
डोईवाला के भानियावाला स्थित एक रेस्टोरेंट में भाजपाइयों ने मन की बात कार्यक्रम को देखा। मंडल अध्यक्ष विनय कंडवाल ने कहा कि देश पीएम मोदी के निर्देशन में दिन-प्रतिदिन भारत का सम्मान पूरे विश्व में तेजी से बढ़ा है। मौके पर भाजपा प्रदेश मंत्री आदित्य चैहान, मनवर नेगी, राजेंद्र तड़ियाल, चंदन जायसवाल, उषा कोठारी, आशा सेमवाल, संतोषी बहुगुणा, राममूर्ति ताई, संदीप नेगी, प्रदीप नेगी, हिमांशु राणा, ईश्वर रौथान, गुड्डू मिश्रा, सुमित लोधी, गणेश उनियाल, रोहित छेत्री, प्रकाश कोठारी, सोनू गोयल, सुरेश सैनी, विशाल छेत्री, राजेश डोभाल, चेतन गुप्ता, सदानंद उनियाल, दिनेश सजवानण, केएस सजवाण, संपूर्णानंद ध्यानी, हृदयराम डोभाल, लच्छीराम लोधी, संजीव लोधी, नितिन बड़थ्वाल आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button