News UpdateUttarakhand

भाजपा महिला मोर्चा ने आयोजित किया कन्या पूजन कार्यक्रम

ऋषिकेश। भाजपा महिला मोर्चा द्वारा उत्तराखंड के संगठनात्मक 14 जिलों के 252 मंडलों में भव्य कन्या पूजन के कार्यक्रम आयोजित किए गए। इसी कड़ी में ऋषिकेश मंडल में महिला मोर्चा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं द्वारा आवास विकास क्षेत्र में कन्या पूजा कार्यक्रम के दौरान मेहंदी प्रतियोगिता सहित अन्य कार्यक्रम आयोजित किए गए।
ऋषिकेश विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत ऋषिकेश मंडल में आवास विकास स्थित मंडल उपाध्यक्ष भावना भट्ट के आवास पर आयोजित कन्या पूजन कार्यक्रम के दौरान विधिवत रूप से शुभारंभ किया गया।कार्यक्रम के दौरान महिला मोर्चा की मंडल अध्यक्ष उषा जोशी ने कहा कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य भाजपा सरकार द्वारा संचालित योजना एवं कार्यों को अधिक से अधिक सक्रिय होकर जन-जन तक पहुंचाना है।उन्होंने कहा कि कन्या पूजन करके बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना को और अधिक शक्तिशाली बनाने का संकल्प लिया गया।
कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष के प्रतिनिधि के तौर पर उपस्थित सहायक जनसंपर्क अधिकारी कौशल बिजलवान ने कहा कि कन्या पूजन के माध्यम से पूरे भारतवर्ष को यह विश्वास दिलाया जा रहा है कि सिर्फ 9 दिन ही कन्याओं का सम्मान नहीं करना चाहिए अपितु देवी स्वरूप कन्या का 365 दिन सम्मान होना चाहिए।कार्यक्रम के दौरान छोटी-छोटी कन्याओं का पूजन किया गया एवं मेहंदी प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया।
इस अवसर पर मण्डल अध्यक्ष महिला मोर्चा उषा जोशी, सहायक जनसंपर्क अधिकारी कौशल बिजलवान, मण्डल उपाध्यक्ष भावना भट्ट, माधवी गुप्ता, सिमरन गाबा, पुष्पा नेगी, भावना किशोर गौड़, कंचन बंसल, शमिष्टा पटेल, पूर्णिमा तायल, उषा अरोड़ा , मेघा शर्मा, शारदा शर्मा, मण्डल उपाध्यक्ष अंकित पाण्डेय, सुमित सेठी सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button