News UpdatePoliticsUttarakhand

बीजेपी महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ अग्रवाल ने दीपावली की शुभकामनाएं देते लगभग 400 परिवारों से किया सम्पर्क

देहरादून। भारतीय जनता पार्टी के महानगर के अध्यक्ष सिद्धार्थ अग्रवाल ने अधर्म पर धर्म की जीत का प्रतीक विजयदशमी के पावन पर्व के शुभ अवसर पर मन में विचार किया कि इस दीपावली पर हम प्रत्येक मंडल अध्यक्ष से लेकर बुथ अध्यक्ष शक्ति केंद्रों के संयोजकों तक सभी कार्यकर्ताओं को दीपावली की शुभकामनाएं देंगे।
      महानगर अध्यक्ष ने इस विचार के साथ महानगर के 14 मंडल के 923 बूथ एवं 229 शक्ति केंद्रो के  सभी मंडलों के अध्यक्ष के साथ सभी शक्ति केंद्रों के संयोजकों एवं कार्यकर्ताओं के आवास पर जाकर सम्पर्क करना प्रारंभ किया सभी को दीपावली की शुभकामनाएं देते गए। ऐसे भाव को लेकर महानगर अध्यक्ष लगातार कार्यकर्ताओं के पास मिलजुल कर शुभकामनाएं देते गए और इस महान अभियान  को पूरा करते हुए लगभग 400 परिवारों से संपर्क किया गया।
      मीडिया प्रभारी उमा नरेश तिवारी ने बताया कि  भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्ता अपने पदाधिकारी से जो स्नेह और प्यार की उम्मीद रखता है वह महानगर अध्यक्ष ने इन पिछले दिनों में कर के दिखाया है। इस पुनीत कार्य में मंडल के अध्यक्ष/प्रभारी शक्ति केंद्र संयोजक एवं बूथ संयोजकों का वह संगठन के वरिष्ठ जेष्ठ श्रेष्ठ कार्यकर्ताओं ने साथ दिया।
     इस पुनीत कार्य में महानगर महामंत्री सुरेंद्र राणा, बीजेंद्र थपलियाल, सुमित पांडे विजय गुप्ता जीएमएस मंडल ज्योति कोटिया विष्णु गुप्ता संध्या थापा शाहिद दुर्गा माल मंडल प्रकाश बडोनी विमल उनियाल वीर चंद सिंह गढ़वाली मण्डल संजीव सिंघल नाथूराम धीमान पंडित दीनदयाल मंडल रूद्रेश शर्मा सुशील उनियाल रायपुर मंडल जगदीश बद्री रतन सिंह चौहान डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी मंडल अंजू बिष्ट राजेश पाल प्रेम नगर कमली मंडल विनोद पुंडीर राजेश कंबोज केदार नगर मंडल पंकज शर्मा अभिषेक नौटियाल विशाल कुमार अंबेडकर मंडल प्रदीप रावत सुरेंद्र राणा आशीष थापा श्री देव सुमन नगर मंडल अजय शर्मा धरमपुर मंडल आदि कार्यकर्ताओं ने सहयोग किया।

Related Articles

Back to top button