News UpdateUttarakhand

भाजपा नेताओं ने सडक पर उतर कर किया अपनी सरकार की चार साल की नाकामियों का प्रदर्शनः नवीन जोशी

देहरादून। उत्तराखण्ड प्रदेश कांग्रेस महामंत्री एवं पौडी जनपद प्रभारी नवीन जोशी ने भाजपा के नव नियुक्त प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के नेतृत्व में देहरादून शहर में रैली निकाल कर किये गये प्रदर्शन पर तंज कसते हुए कहा कि भाजपा नेताओं ने शहर में रैली निकाल कर अपनी चार साल की नाकामियों तथा हर क्षेत्र में हुई विफलता का प्रदर्शन किया है।
नवनी जोशी ने कहा कि अच्छा होता यदि भाजपा नेता जनहित के मुद्दों को लेकर शहर की जनता के पास जाते तथा उनकी समस्याओं का निरकरण करते पर इसके विपरीत भाजपा नेता अपने नव नियुक्त प्रदेश अध्यक्ष के सम्मान में किस बात के लिए रैली निकाल रहे हैं यह समझ से परे है जबकि भाजपा की प्रदेश सरकार अपने चार साल के कार्यकाल में हर क्षेत्र मे ंविफल रही है। चाहे बेरोजगारी का मामला हो, चाहे मंहगाई का चाहे किसानों की कर्ज माफी का अथवा महिला सुरक्षा का भाजपा किसी भी वर्ग के मुद्दे पर खरा नहीं उतर पाई जिसके चलते उसे बीच में ही अपनी सरकार के मुखिया का चेहरा बदलना पड़ा। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने किसानों से कर्ज माफी का वादा किया था, बरोजगारों से रोजगार का वादा किया था, महिलाओं से सुरक्षा का वादा किया था तथा आम जनता से मंहगाई कम करने का वादा किया था परन्तु भाजपा सरकार न तो बेरोजगारों को रोजगार दे पाई, न किसानों का कर्ज माफ कर पाई, न महिलाओं को सुरक्षा दे पाई और न ही मंहगाई कम कर पाई। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता भाजपा की विदाई का मन बना चुकी है तथा आने वाले 2022 के विधानसभा चुनाव में भाजपा की विदाई निश्चित है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button