News UpdateUttarakhand

भाजपा नेता लच्छू गुप्ता ने जरूरतमंदों को वितरित किए कंबल व गर्म कपड़े

देहरादून। भारतीय जनता पार्टी पूर्व महानगर कोषाध्यक्ष लच्छू गुप्ता ने ठंड के प्रकोप को देखते हुए जरूरतमंद लोगों को कंबल व गर्म कपड़े और राजकीय प्राथमिक विद्यालय हकीकत राय नगर के बच्चों को ट्रैक सूट वितरित किए। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि सभी विद्यार्थियों को निशुल्क ट्रैक सूट दिया जा रहा है, जिससे ठंड में बच्चों को राहत मिलेगी। इस पुनीत कार्य के लिए लच्छू गुप्ता को बधाई देता हूं। लोगों को प्रेरित करते हुए उन्होंने कहा कि यह पुनीत कार्य प्रत्येक व्यक्ति को करना चाहिए जिससे जरूरतमंद लोग लाभान्वित हो सकें। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए राज्यसभा सांसद नरेश बंसल ने कहा कि बाहर कंपकंपा देने वाली ठंड की रात में असहायों के शारदा बीच कंबल वितरण करना एक साहसिक कदम है।
रात के अंधेरे में जब सारा जहां ठंड से अपने घरों में दुबके हों ऐसी परिस्थिति में असहायों की सुध लेने की जो कार्य किया जा रहा है वह बहार निकल गरीबों का दर्द समझ सैकड़ों गरीबों व असहायों के बीच कंबल बांटे। कंबल वितरण के दौरान लच्छू गुप्ता ने कहा कि गरीबों व असहायों को मदद करना मेरी नियती में शामिल है। उन्होंने कहा कि मैंने यह निश्चय किया कि जितना हो सके मैं अब असहायों को ठंड से बचाऊंगा। जरूरतमंद असहायों के बीच गर्म कपड़े व कंबल का वितरण कर रहा हूं। उन्होंने कहा कि यह कार्य विगत कई वर्षों से करता आ रहा हूं। इस मौके पर महानगर के प्रथम नागरिक सुनील उनियाल गामा, पूर्व महानगर अध्यक्ष सीताराम भट्ट, भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष जोगिंदर सिंह पुंडीर, सचिन गुप्ता, भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की महानगर उपाध्यक्ष मधु जैन, मंडल अध्यक्ष बबलू बंसल, विशाल गुप्ता, शंभूनाथ बजाज, कुलदीप कपूर, राष्ट्रीय व्यापार मंडल के प्रदेश कोषाध्यक्ष सचिन जैन, महामंत्री डीडी अरोड़ा उपाध्यक्ष कुलदीप बिनायक, आरके चोपड़ा, सुमन सिंह, अजय कुमार, अमित अरोड़ा, विशंभर नाथ बजाज, हरीश नारंग, अमन गुप्ता, राजेश रावत, स्कूल के प्रधानाचार्य शांति उनियाल, संतोष सती, राजन गुप्ता, विशाल बिष्ट आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button