News UpdateUttarakhand

भाजपा ने वर्षभर होने वाले कार्यक्रमों के लिए संयोजक नियुक्त किए

देहरादून। भारतीय जनता पार्टी के महानगर अध्यक्ष सीताराम भट्ट ने महानगर कार्यालय में एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया, जिसमें भारतीय जनता पार्टी में पूरे वर्ष में होने वाले कार्यक्रम के संयोजक नियुक्त किए गए। जिससे पार्टी की रीति नीति का जनाधार और उसके द्वारा किए गए कार्य सभी लोगों तक पहुंच सके और उसका लाभ सभी को मिले। भारतीय जनता पार्टी के वर्ष भर चलने वाले 12 प्रमुख कार्यक्रमों को महानगर महानगर अध्यक्ष ने महानगर के समस्त अधिकारियों को संयोजक नियुक्त किया और सभी से अपेक्षा की कि जिन जिन को यह जिम्मेदारी दी गई है वह सभी लोग अपनी जिम्मेदारी बखूबी निभाएंगे और पार्टी के जनाधार को जनता तक पहुंचाएंगे। इस मौके पर भारतीय जनता पार्टी के महानगर महामंत्री सत्येंद्र नेगी, रतन सिंह चैहान, महानगर कोषाध्यक्ष लच्छू गुप्ता, महानगर उपाध्यक्ष ब्रिजलेस गुप्ता, आनंद सागर गिरी, आशीष नागरथ, पूरण नेगी, इतवार सिंह रमोला, डॉक्टर उदय सिंह पुंडीर, महानगर मंत्री संध्या थापा, मुनिया पाल, संजय सिंगला, सुनील शर्मा, अनुराग भाटिया, हरीश कोहली, तृप्ता जाटव आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button