News UpdateUttarakhandसिटी अपडेट

कोरोना वारियर्स के बीच मनाया जन्मदिन, बांटे मास्क व सैनिटाइजर 

देहरादून। भारतीय जनता पार्टी बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ प्रकल्प की महानगर संयोजिका मधु जैन ने आज अपना जन्मदिन कोरोना वारियर्स के वीरों को समर्पित करते हुए मनाया। आज उन्होंने जिला अस्पताल में जाकर वहां के डॉक्टरों, स्टाफ नर्स, सुरक्षाकर्मी और सफाई कर्मचारियों को मास्क और सैनिटाइजर दिया। उन्होंने कहा यह लोग अपना घर-बार छोड़कर हम लोगों की सुरक्षा में लगे हुए हैं।
मैं इन सबके लिए प्रार्थना करती हूं ये हमेशा स्वस्थ रहें। इस मौके पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ बीसी रमोला ने मधु जैन को जन्मदिन की बधाई देते हुए कहा कि आज आपने जो इन वीरों के लिए सोचा है वह बहुत नेक और सुंदर कार्य है आपने अपना जन्म दिवस कोरोना वारियर्स को समर्पित करके बहुत ही सुंदर विचार एवम भाव का प्रकट किया है। इस मौके पर मानवधिकार एवं सामाजिक संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सचिन जैन, भारतीय जनता पार्टी अंबेडकर नगर मंडल के मंडल अध्यक्ष विशाल गुप्ता, भारतीय जनता युवा मोर्चा महानगर मीडिया प्रभारी राहुल चैहान, अंबेडकर नगर मंडल के मंडल महामंत्री अरुण खरबंदा आदि लोग उपस्थित रहे। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button