News UpdateUttarakhandआध्यात्मिक

भोपतवाला स्थित नगली बेला आश्रम में किया जा रहा भागवत कथा का आयोजन

हरिद्वार। उतरी हरिद्वार में सीजन के चलते सडको पर यात्रियो की भीड़ बढ गई है! इसके साथ हरिद्वार के आश्रम धर्मशालाओं मे धार्मिक आयोजन भी बडी संख्या में हो रहें हैं ! इसी क्रम में देश विभिन्न हिस्सो से आये श्रदालुओं द्वारा भागवत कथाओं का आयोजन भी बढी  संख्या में हो रहा है! भोपतवाला स्थित नगली बेला आश्रम में गुजरात के मोरबी से आये श्रदालु परिवार जलाराम टूर एण्ड ट़ावेल्स द्वारा भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है। भागवत कथा के चौथे दिवस मे राम जन्म व श्रीकृष्ण जन्मोत्सव मनाया गया। श्री कृष्ण के जन्म का प्रंसग सुनाते हुए कथा व्यास श्री कुमार शात्री ने कृष्ण जन्म का मार्मिक वर्णन सुनाते हुए कहा कंस अपनी बहन देवकी से अत्यधिक प्रेम करता था! किन्तु सत्ता के मंद में उसने अपनी बहन को जेल में डाल दिया! क्योंकि उसे अपनी मृत्यु का भी भय सता रहा था! इससे पुर्व राम चत्रित मानस से राम कथा का भी कथा व्यास श्री कुमार शात्री ने सुंदर वर्णन किया इस अबसर पर द्वरिका से आये भरत भाई, रीता बेन, धरती बेन, हारमोनियम पर घनश्याम भाई, व तबले पर परमानंद शात्री की संगत कर रहे थे|  श्री कृष्ण जनमोत्व पर सरोज बेन व हृषा बेन, प्रवीण भाई कांची भाई ने धनराशि का सहयोग किया| बम्बई से मीना बेन, राजकोट से जाग्रति बा, परदेव भाई, अमरीश भाई रीता बेन मनीष  भाई, दक्षा बेन, आदि ने कथा श्रवण किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button