News UpdateUttarakhand

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट ने की  राम मुनि जी महाराज से सन्त मण्डल आश्रम में भेंट

हरिद्वार। आज भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट जी ने पूर्व भाजपा विधायक ब्रह्मलीन सन्त आचार्य जगदीश मुनि जी के आश्रम सन्त मण्डल आश्रम में पधारकर पीठाधीश्वर सन्त मण्डल स्वामी राम मुनि जी महाराज जी से भेंट की। महेन्द्र भट्ट जी का आश्रम में पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं एवं आश्रम के सेवादारों द्वारा भव्य स्वागत किया गया। महेन्द्र भट्ट जी द्वारा सभी कार्यकर्ताओं को आगामी निकाय चुनावों में भाजपा को प्रचण्ड जीत के लिए मार्गदर्शन दिया गया। उन्होंने कहा माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के संकल्प से देश के राष्ट्रवादी सोच के लोग लगातार एकजुट हो रहें है। आजादी के अमृत महोत्सव के निमित्त हर घर तिरंगा अभियान से समूचा देश राष्ट्रभक्ति से ओतप्रोत हुआ है। हमें इस विजयी रथ को उत्तरोत्तर व्रद्धि की ओर लेकर जाना है।
प्रदेश अध्यक्ष जी के साथ अखिलेन्द्र चौधरी प्रदेश उपाध्यक्ष एवं हरिद्वार प्रभारी, जयपाल चौहान जिलाध्यक्ष, ओमप्रकाश जमदग्नि, आदेश सैनी जिला महामंत्री, वीरेन्द्र तिवारी मण्डल अध्यक्ष हरिद्वार उपस्थित रहें।
आश्रम में डी० सी० नौटियाल वरिष्ठ समाजसेवी, लव शर्मा, सन्दीप सिंहानिया प्रजापति, पवनदीप कुमार, सर्वेश प्रजापति, बबीता भाटिया, मधु शर्मा, ऋचा शर्मा, अजय पाठक, रामलाल प्रजापति,आदित्य गिरी, दीपक नेगी, प्रदीप प्रजापति, अशोक चौहान, तुषार प्रजापति, उज्ज्वल त्रिपाठी, आदित्य प्रजापति, बालकेश राजौरिया, सुनील प्रजापति प्रधान, रवि कश्यप, अंकित चौधरी, योगेश दिनकर, सत्यवान प्रमुख सेवादार, राजेश कश्यप ,सुनील प्रजापति इत्यादि कार्यकर्ता शामिल रहें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button