News UpdatePoliticsUttarakhand

सासंद राज्य सभा उत्तराखंड नरेश बंसल ने चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग पर समस्त देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं और बधाई दी

देहरादून।  भाजपा के राष्ट्रीय सह कोषाध्यक्ष व सासंद राज्य सभा उत्तराखंड नरेश बंसल  ने चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग पर हर्ष जताया है । सांसद नरेश बंसल ने अपने संदेश में कहा कि यह अविस्मरणीय पल, अतुलनीय उपलब्धि है। सांसद नरेश बंसल ने कहा कि प्रधानमंत्री जी के विजनरी नेतृत्व और मार्गदर्शन मे इसरो के वैज्ञानिको ने वह कर दिखाया जो अबतक किसी ने नहीं किया था, चन्द्रमा के दक्षिणी ध्रुव मे जो दुनिया के लिए असंभव था, उसपर उतरकर एक असंभव कार्य करके दिखाया है।
      सांसद बंसल ने कहा कि आजादी के अमृतकाल में भारत के उदय का प्रतीक चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग कराकर हमारे अंतरिक्ष वैज्ञानिकों और इसरो ने गौरव का क्षण दिया है व इसकी स्मृति सृष्टि की उम्र भर रहेगी।भाजपा के राष्ट्रीय सह कोषाध्यक्ष व सासंद राज्य सभा उत्तराखंड नरेश बंसल जी ने इससे जुड़े सभी वैज्ञानिकों,नीति निर्माताओं को बधाई व समस्त देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं और बधाई दी है ।
      भाजपा राष्ट्रीय सह कोषाध्यक्ष व सासंद ने कहा कि इसपर पूरी दुनिया की नजरें टिकी थी अब भारत ने इतिहास रच दिया है । पूरे देश में दुआओं का दौर चल रहा है।सभी देशवासी इस उपलब्धि को हर्ष और उल्लास के साथ मना रहे हैं ।चंद्रमा की सतह को चूम कर अंतरिक्ष विज्ञान में सफलता का एक नया इतिहास रचा है।नरेश बंसल ने कहा कि यह सफल लॉन्च अंतरिक्ष में भारत की आत्मनिर्भरता की दिशा में एक बड़ा मील का पत्थर है।
       बंसल ने कहा कि इसरो के महत्वाकांक्षी तीसरे चंद्रमा मिशन चंद्रयान-3 के लैंडर मॉड्यूल ने बुधवार शाम वैज्ञानिकों के अनुसार इस अभियान के अंतिम चरण में सारी प्रक्रियाएं पूर्व निर्धारित योजनाओं के अनुरूप ठीक से चली। इसके साथ ही भारत चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर साफ्ट लैंडिंग कराने वाला दुनिया का पहला देश तथा चांद की सतह पर साफ्ट लैंडिंग करने वाले चार देशों में शामिल हो गया है। बंसल ने कहा कि ISRO के वैज्ञानिकों के अथक प्रयास से भारत अंतरिक्ष क्षेत्र में नई पटकथा लिखने जा रहा है, जिसे पीढ़ियां याद रखेंगी।

Related Articles

Back to top button