Uttarakhand

भाजपा महानगर कार्यालय में महानगर देहरादून संगठन चुनाव से संबंधित एक कार्यशाला का आयोजन किया गया

देहरादून। भाजपा महानगर अध्यक्ष विनय गोयल के नेतृत्व में महानगर कार्यालय में महानगर देहरादून संगठन चुनाव से संबंधित एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला में सभी मंडलों के चुनाव प्रभारी, सह प्रभारी, प्रदेश के पदाधिकारी, सरकार में दायित्वधारी, मेयर, विधायक गण, पार्षद, महानगर के सभी पदाधिकारी, सभी मंडल अध्यक्ष, सभी मोर्चों के महानगर अध्यक्ष आदि ने भाग लिया। इस अवसर प्रदेश महामंत्री अनिल गोयल ने अपने संबोधन के दौरान कहा कि वर्तमान संगठन ने अपने कार्यकाल में आशातीत, रीकोर्ड तोड़ सफलतायें अर्जित की है और आने वाले संगठन को इससे भी अधिक सफलतायें प्राप्त करने के लिए कार्य करना होगा। इस अवसर पर मुख्यवक्ता के रूप में टिहरी विधायक एवं महानगर चुनाव अधिकारी ने कार्यशाला में उपस्थित कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि पार्टी ने जिन चुनाव अधिकारियों को चुनाव कराने की जिम्मेदारी दी गयी है वे पार्टी संविधान और रीति नीति के अनुसार संगठन का चुनाव सम्पन्न करायें। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से कहा कि वे इस संगठन चुनाव में अपना सकारात्मक सहयोग करें । उन्होंने सभी मंडल चुनाव अधिकारियों को वार्डों और बुथों के चुनाव प्रभारी नियुक्त करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर महानगर अध्यक्ष विनय गोयल ने कहा कि संगठन चुनाव लोकतांत्रिक तरीके, निष्पक्षता और आम सहमति से कराया जाएगा। उन्होंने संगठन चुनाव से संबंधित सभी नियमों को विस्तार से सभी कार्यकर्ताओं के समक्ष रखा। इस अवसर पर मेयर सुनील उनियाल गामा ने अपने संबोधन के दौरान कहा कि संगठन चुनाव में वो ही लोग दायित्व प्राप्त करने की चेष्टा करे, जो उस पद के साथ न्याय करने के अलावा संगठन की समय देने के लिये तत्पर हो। उन्होंने नगर निगम द्वारा पॉलीथिन मुक्त शहर बनाने के अभियान में सभी कार्यकर्ताओं से सहयोग मांगा।
इस अवसर पर कैन्ट विधायक हरबंस कपूर, धर्मपुर विधायक विनोद चमोली, मसूरी विधायक गणेश जोशी, रायपुर विधायक उमेश शर्मा ने भी अपने विचार रखे। कार्यक्रम का संचालन महामंत्री राजेन्द्र सिंह ढिल्लों ने किया। कार्यक्रम में महानगर महामंत्री आदित्य चैहान, राज्य सरकार में दायित्वधारी रविंद्र कटारिया, महानगर उपाध्यक्ष सीताराम भट्ट, महानगर मीडिया प्रभारी संदीप मुखर्जी, रतन सिंह चैहान, विनोद रांगड़, श्याम अग्रवाल, रजनी कुकरेती, मुकेश सिंघल, संजय सिंघल, विनोद शर्मा, रविन्द्र वाल्मीकि, महिला मोर्चा अध्यक्ष ब्रिजलेश गुप्ता, राजेश कंबोज, सतेंद्र नेगी, डॉ उदय सिंह पुंडीर, पूनम नौटियाल, श्याम पंत, मुरलीधर शर्मा, आनंद प्रकाश नौटियाल, सतीश कश्यप, राकेश मचकोला, आलोक कुमार, सुभाष बालियान के साथ सभी अपेक्षित कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button