News UpdateUttarakhand

फेसबुक पर महिला से दोस्ती करना युवक को भारी पड़ा, महिला बच्चे को लेकर पहुंची घर

रुड़की। फेसबुक पर एक महिला से दोस्ती करना युवक को भारी पड़ गया। विवाहिता मुंबई से अपनी एक बच्चे को साथ लेकर युवक के घर पहुंच गई। युवक के परिजनों ने इस बात की शिकायत पुलिस से की है। पुलिस ने विवाहिता के परिजनों से संपर्क किया है। सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी 19 वर्षीय युवक की दोस्ती छह माह पूर्व फेसबुक पर मुंबई निवासी एक महिला से हुई थी। कुछ समय तक फेसबुक पर विवाहिता और युवक के बीच बातचीत होती रही। बाद में फोन नंबर दोनों ने एक-दूसरे को दिए। इसके बाद व्हाट्सएप व कॉल पर भी विवाहिता और युवक के बीच बातें होती रही। दोनों के बीच यह बातचीत प्यार में बदल गई। युवक ने अपना घर का पता और अन्य जानकारी भी विवाहित को बता दी।
रविवार रात को विवाहिता अपने एक बच्चे के साथ मुंबई से रुड़की पहुंच गई। विवाहिता को घर पर देखकर युवक और उसके परिजन घबरा गए। विवाहिता ने बताया कि वह युवक से प्यार करती है और उसके साथ ही अब पत्नी बनकर साथ रहेगी। वह अपना घर छोड़कर आ गई है। मामले की गंभीरता को देखते हुए परिजनों ने इस बात की शिकायत पुलिस से की। पुलिस विवाहिता, बच्चे और युवक को कोतवाली ले आई। पुलिस व युवक के परिजनों ने दोनों को समझाया। जिसके बाद पुलिस ने विवाहिता के परिजनों से मुंबई में संपर्क किया। हालांकि युवक और विवाहिता दोनों एक साथ रहने की बात कर रहे हैं। लेकिन परिजनों ने इस बात को मानने से इनकार कर दिया। वरिष्ठ उप निरीक्षक केदार सिंह चैहान ने बताया कि विवाहिता के परिजनों को मामले की जानकारी दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button