National

बल्लभगढ़ से दो बार कांग्रेस की विधायक रहीं और भूपेंद्र सिंह हुड्डा सरकार में दो बार मुख्य संसदीय सचिव रहीं शारदा राठौर भारतीय जनता पार्टी में हो गई शामिल

पलवल । बल्लभगढ़ से दो बार कांग्रेस की विधायक रहीं और भूपेंद्र सिंह हुड्डा सरकार में दो बार मुख्य संसदीय सचिव रहीं शारदा राठौर भारतीय जनता पार्टी शामिल हो गई हैं। भाजपा में शामिल होने शारदा राठौर का मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने स्वागत किया। शारदा का कहना है कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल और प्रधानमंत्री की नीतियों से प्रभावित होकर उन्होंने भाजपा में शामिल होने का फैसला किया। बता दें कि बुधवार को मुख्यमंत्री की जन आशीर्वाद रथ यात्रा पलवल पहुंची। मुख्यमंत्री के जनसभा में शारदा राठौर भी शामिल हुईं। इस दौरान उन्होंने कहा भाजपा में शामिल होने की घोषणा की।  विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा अपना किला मजबूत कर रही है। इसी क्रम में शारदा राठौर को पार्टी में शामिल कराकर भाजपा ने बल्लभगढ़ में अपनी स्थिति और मजबूत कर ली है।

महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव थीं शारदा राठौर  बता दें कि फरवरी 2018 में शारदा राठौर को अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव नियुक्त किया गया था। शारदा शिक्षित एवं एक अच्छी वक्ता और संघर्षशील प्रवृति की नेता मानी जाती हैं। वे फरीदाबाद जिले की पहली ऐसी महिला थीं, जिन्हें कांग्रेस में राष्ट्रीय स्तर पद दिया गया था। शारदा राठौर शुरुआत से संघर्षशील और जुझारू रही हैं। उन्होंने कांग्रेस में छात्र राजनीति से शुरुआत की थी। वे एनएसयूआइ की जिला अध्यक्ष और प्रदेश की महासचिव रहीं। वे युवा कांग्रेस की प्रदेश महासचिव भी रहीं। शारदा राठौर उत्तर प्रदेश के 2012 और 2017 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की पर्यवेक्षक रह चुकी हैं। 2004 में पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला के शासन में उनके खिलाफ लोगों की समस्याओं को लेकर राष्ट्रीय राजमार्ग पर जाम लगाने के लिए आरोपित किया गया था। ये मुकदमा 10 वर्ष तक अदालत में चला।

कांग्रेस में शारदा का था बड़ा कद शारदा राठौर की शिक्षा बीएससी, एमए और एलएलबी तक है। वे सबसे पहले 1994 में नगर निगम की पार्षद चुनी गईं। वे 2004 और 2009 में विधानसभा चुनाव जीती और प्रदेश में दोनों बार मुख्य संसदीय सचिव पद पर रहीं। वे 2005 में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की सदस्य रहीं। वे 10 वर्ष तक जिला महिला कांग्रेस की अध्यक्ष भी रह चुकी हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button