News UpdateUttarakhandसिटी अपडेट

विधानसभा उपाध्यक्ष ने चैपाल लगाकर सुनीं जनसमस्याएं

अल्मोड़ा। विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चैहान द्वारा अपने विधानसभा क्षेत्र अल्मोड़ा के विकासखंड हवालबाग के अंतर्गत ग्राम पंचायत तलाड एवं गर भनार में जनसंपर्क किया एवं चैपाल लगाकर जन समस्याएं सुनीं। ग्राम प्रधान हेमा कनवाल एवं ग्राम पंचायत गर भनार की जनता द्वारा अपनी ग्राम पंचायत की विभिन्न समस्याओं को विधानसभा उपाध्यक्ष जी के समक्ष रखा। विद्युत संबंधी समस्या के समाधान हेतु विधानसभा उपाध्यक्ष द्वारा विद्युत विभाग के अधिशासी अभियंता से दूरभाष से वार्ता की एवं तत्काल प्रभाव से ग्राम पंचायत तलाड की विद्युत व्यवस्था को दुरुस्त करने के आदेश दिए। उन्होंने सार्वजनिक स्थल में टीन शेड निर्माण हेतु विधायक निधि से धन आवंटन किया।
उन्होंने केंद्र सरकार एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित जन कल्याणकारी योजनाओं की समस्त जानकारियां ग्रामीण जनता को दी एवं इनका लाभ लेने हेतु आह्वान किया। जिला पंचायत सदस्य नंदन प्रसाद द्वारा अपने जिला पंचायत निधि से गांव के विकास हेतु धन आवंटन करने की बात कही। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी मंडल अध्यक्ष हवालबाग प्रकाश बिष्ट, मंडल महामंत्री मदन बिष्ट, ग्राम प्रधान मुकेश आर्य, ग्राम प्रधान अर्जुन सिंह, राजेंद्र सिंह, क्षेत्र पंचायत सदस्य प्रतिनिधि हितेश नेगी, विनोद सिंह, प्रताप कनवाल, भुवन भास्कर, राठौर, सरपंच दयाल कंनवाल, जीवन सिंह, राजेंद्र सिंह बिष्ट, अनुज जोशी, गीता जोशी, दीपचंद जोशी, सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button