Uttarakhand

अन्तराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर राष्ट्रव्यापी कार्यदायी संस्था हेल्पेज इण्डिया ने एक भव्य कार्यक्रम राजधानी देहरादून में किया आयोजित

देहरादून। अन्तराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर वरिष्ठजनों के हितों के लिए राष्ट्रव्यापी कार्यदायी संस्था हेल्पेज इण्डिया ने एक भव्य कार्यक्रम राजधानी देहरादून में आयोजित किया। कार्यक्रम का शुभारम्भ सिविल जज व सचिव-जिला विधिक सेवा प्राधिकरण नेहा कुशवाहा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कानून व्यवस्था ममता वोहरा, डाॅ. आदर्श बंसल अध्यक्ष फेडरेशन आॅफ सीनियर सिटिजन सोसयटीज आॅफ उत्तराखण्ड, प्रेम बहुखण्डी फाॅरमर रिसर्च हेड लोकसभा टी.वी., विजय जम्वाल डारेक्टर हंस फाउण्डेशन, विजय तिवारी मिशन मैनेजर उत्तराखण्ड राज्य आजीविका मिशन चैतन्य उपाध्याय राज्य प्रमुख हेल्पेज इण्डिया उत्तराखण्ड ने दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यक्रम आयोजन का मुख्य उद्देश्य वरिष्ठजनों को उनके अधिकारों के प्रति जागरुकता एवं राज्य सरकार व केन्द्र सरकार द्वारा वरिष्ठजनों के लिए चलायी जा रही विभिन्न योजनाओं की जानकारी साझा करना था।  चैतन्य उपाध्याय ने विगत एक वर्ष में राज्य सरकार द्वारा वरिष्ठ नागरिकों के लिए किये गये कार्यों के बारे में बताया उन्होंने कहा कि सरकार ने प्रत्येक जनपद के लिए एक निराश्रित्रजन वृद्वाश्रम हेतु बजट आबांटन किया, राज्य सरकार द्वारा वृद्वावस्था पेंशन दोगुनी करने को भी आश्वासन दिया गया है। उन्होंने राज्य में वरिष्ठ नागरिकों की स्थिति तथा हम उसमें क्या सहयोग दे सकते हैं पर चर्चा की। नेहा कुशवाहा सिविल-जज ने उत्तराखण्ड हाईकोर्ट द्वारा चलायी जा रही वरिष्ठ नागरिकों के कल्याणार्थ “हमदर्द“ योजना की जानकारी दी। इस योजना के अन्तर्गत वरिष्ठ नागरिकों को कानूनी तथा स्वास्थ समबन्धित सुविधाओं के बारे में अवगत करवाया। तथा उन्होंने कहा कि प्र्रत्येक जनपद में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अन्र्तगत सभी वरिष्ठ नागरिक कानूनी सहायता निःशुल्क प्राप्त कर सकते हैं। डाॅ. आदर्ष बंसल ने राज्य स्तर पर सभी वरिष्ठजनों को एकजुट होकर कार्य करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि प्रदेश स्तर पर वरिष्ठ नागरिक समितियों द्वारा एक फेडरेशन आॅफ सीनियर सिटिजन सोसयटीज आॅफ उत्तराखण्ड बनाया गया है जो कि वरिष्ठ नागरिकों के हितार्थ राज्य व केन्द्र सरकार के साथ एडवोकेसी करती है। प्रेम बहुखण्डी ने उनके द्वारा संचालित फ्रेन्डस आॅफ हिमालय संस्था द्वारा एक जिरियाटिक रिसर्च केन्द्र शुरू किया जा रहा है जिसमें जिरियाटिक पर रिसर्च कार्य व अन्वेषण किये जायेंगे। विजय जम्वाल ने बताया कि हंस फाउन्डेशन भारतवर्ष एवं खासकर उत्तराखण्ड में स्वास्थ्य, स्वच्छता व आजीविका के क्षेत्र तथा वरिष्ठजनों के लिए क्या- क्या कार्य कर रही है। विजय तिवारी ने कहा कि उत्तराखण्ड राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत महिलाओं को जिविकापार्जन तथा सषक्तिकरण का लाभ मिल रहा है। ममता वोहरा ने प्रदेशभर में पुलिस द्वारा “स्माईल“ व “मुक्ति“ अभियान के द्वारा बच्चों को उनके अभिभावकों मिलाने तथा भिक्षावृति से निजात के बारे में बताया। इस कार्य केे लिए उन्हें सरकार द्वारा सम्मानित भी किया गया। उन्होंने बताया कि कैसे देहरादून पुलिस द्वारा सीनियर सिटिजन सेल को संचालित किया जा रहा है जहां वारिष्ठ नागरिकों की शिकायतों को त्वरित गति से निदान किया जा रहा है। उन्होंने कहा है कि देहरादून के सीनियर सिटिजन सेल के सफल संचालन के बाद अब राज्य के प्रत्येक जनपद में सीनियर सिटिजन सेल की सेवा उपलब्ध होगी। उक्त अवसर पर प्रदेष स्तर पर अलग-अलग स्थानों की वरिष्ठ नागरिक समितियों के सदस्यों ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम का संचालन कृष्ण अवतार राज्य परियोजना प्रबन्धक उत्तराखण्ड हेल्पेज इण्डिया द्वारा किया गया। सभी अतिथियों को स्मृतिचिन्ह भेंट किया गया। कार्यक्रम के समापन पर धन्यवाद ज्ञापन चैतन्य उपाध्याय, राज्य प्रमुख द्वारा ज्ञापित किया गया। तद्उपरांत सभी उपस्थित लोगों ने वृद्धजन जागरुकता के लिए हस्ताक्षर अभियान पर हस्ताक्षर किये। कार्यक्रम समन्वय कोमल चन्दोला, शत्रुघन सिंह, सुभाष चन्द, हरीश गोस्वामी द्वारा किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button