News UpdateUttarakhand

अल्मोड़ा लोकसभा क्षेत्रः 14 विधानसभा क्षेत्रों एवं 6 जिलों के लिए समन्वयक एवं संयुक्त समन्वयक नियुक्त

देहरादून। अल्मोड़ा लोकसभा क्षेत्र के एलडीएम कोऑर्डिनेटर उमा शंकर द्वारा आगामी लोकसभा चुनाव को देखते हुए अल्मोड़ा लोकसभा क्षेत्र के अन्तर्गत सभी जिला एवं विधानसभा क्षेत्रों में समन्वयक एंव संयुक्त समन्वयक नवनियुक्त पदाधिकारियों की सूची जारी की गयी है।
प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन देहरादून में पत्रकार वार्ता एलडीएम कोऑर्डिनेटर उमा शंकर ने कहा कि लोकसभा अल्मोड़ा क्षेत्र में सभी 14 विधानसभा क्षेत्रों एवं 6 जिलों में कांग्रेस कार्यकर्ताओं को समन्वयक एवं संयुक्त समन्वयक की जिम्मेदारी दी गयी है, सभी नवनियुक्त पदाधिकारी कांग्रेस पार्टी से जुडे हुए हैं, कांग्रेस पार्टी के प्रति समर्पित भाव से कार्य करते रहे हैं एवं चुनावों मे कांग्रेस पार्टी के लिए पूरी लगन से कार्य करते हैं। उन्होंने बताया कि अल्मोड़ा लोकसभा क्षेत्र की जिला एवं विधानसभा क्षेत्रों में नवनियुक्त समन्वयक एवं संयुक्त समन्वयक की सूची को उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा द्वारा स्वीकृत कर दे दी गयी है। पत्रकार वार्ता में प्रदेश उपाध्यक्ष संगठन प्रशासन मथुरा दत्त जोशी, अनुसूचित जाति विभाग के अध्यक्ष दर्शन लाल, महानगर अध्यक्ष देहरादून डाॅ0 जसविंदर सिंह गोगी, महानगर अध्यक्ष ओबीसी विभाग मनीष वर्मा, सतेन्द्र कुमार, संजय गौतम, दीपक पंवार, हर्षपाल मिश्रा, सुनीता धारिया, सीताराम जयसवाल आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button