News UpdateUttarakhand

भाजपा संगठन की टीम पंहुची बिजनाड, प्रभवितांे को सौंपी राहत सामग्री

देहरादून। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर चकराता के बिजनाड में आपदा पीड़ितों की मदद के लिए गई टीम ने प्रभावितो को राहत सामाग्री सौंपी।
जिला अध्यक्ष शमशेर सिंह पुंडीर ने तत्काल टीम का गठन किया जिसमें जिला महामंत्री अरुण मित्तल, वरिष्ठ भाजपा नेता प्रताप सिंह रावत, मंडल अध्यक्ष मोनिका अग्रवाल, मंडल अध्यक्ष सहिया अमर सिंह चैहान वीरेंद्र चैहान एवं विवेक अग्रवाल शामिल थे। टीम ग्राम कोल्हा खत बणगांव आदि गावं में प्रभवित् परिवारों के बीच पंहुची। मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत के आदेश पर पीड़ित परिवारों को चार-चार लाख सहायता प्रदान की गई, तो भाजपा संगठन की ओर से प्रभावित परिवारों को 60-60 किलो राशन, 5-5 कंबल व ₹5000, 5000 दवाई हेतु सहायता सहायता राशि दी गई। सदस्यों ने मृतकों को श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए उन परिवारों के लिए भगवान से प्रार्थना की और उन्हें दुख सहने की शक्ति प्रदान करने की भी कामना की गई। इस मौके पर भाजपा के नीरज नौटियाल, बिल्लू सिंह, नवीन तोमर, संजय तोमर, रवि सिंह राजगुरु, दीवान सिंह राणा, सुभाष रावत, नरेश रावत, वीरेंद्र चैहान जकालसी आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button