PoliticsUttarakhand

अखिल भारतीय गुर्जर महासंघ के पदाधिकारी एवं पूर्व ब्लाक प्रमुख खानपुर  विनोद चैधरी एवं भारतीय जनता पार्टी ओबीसी मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष  मनीष कुमार कांग्रेस पार्टी में हुए शामिल

देहरादून।   उत्तराखण्ड प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल एवं पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत की उपस्थिति में प्रदेश कांग्रेस कमेटी कार्यालय में प्रदेश किसान कांग्रेस के अध्यक्ष सुशील राठी के प्रयासों से आज अखिल भारतीय गुर्जर महासंघ के पदाधिकारी एवं पूर्व ब्लाक प्रमुख खानपुर  विनोद चैधरी एवं भारतीय जनता पार्टी ओबीसी मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष  मनीष कुमार ने अपने सैकडों साथियों सहित कांग्रेस पार्टी की रीति नीतियों तथा श्रीमती सोनिया गांधी, राहुल गांधी के नेतृत्व में आस्था व्यक्त करते हुए कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।
उपरोक्त जानकारी देते हुए प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ प्रवक्ता मथुरादत्त जोशी ने बताया विनोद चैधरी एवं मनीष कुमार ने प्रदेश अध्यक्ष  गणेश गोदियाल एवं पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत की उपस्थिति में अपने सैकडों साथियों सहित कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी ही देश की एकमात्र पार्टी है जिसने हर वर्ग व हर धर्म का सम्मान किया है।
इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष  गणेश गोदियाल एवं पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि कांग्रेस पार्टी लोकतांत्रिक पार्टी है जो सभी धर्मों, वर्गों, सम्प्रदायों एवं जातियों का सम्मान करती है। कांग्रेस पार्टी ने आजादी से लेकर आज तक राजनीति के साथ-साथ समाज सुधारक के रूप में भी काम किया है तथा समाज को एक नई दिशा दी है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने लोकसभा चुनाव, विधानसभा चुनाव से लेकर आज तक झूठ बोलने के सिवा कुछ नहीं किया। भाजपा की केन्द्र व राज्य सरकारों ने अपने अभी तक के कार्यकाल में मंहगाई, भ्रष्टाचार तथा लोकतंत्र को तार-तार करने के सिवा कुछ नहीं दिया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस परिवार को जोड़ने के साथ ही जो कठिन समय में पार्टी के साथ रहेें हैं उन कांग्रेसजनों के हितों की भी रक्षा की जायेगी। उन्होंने कहा कि श्री विनोद चैधरी ने ब्लाक प्रमुख पद पर रहते हुए क्षेत्र के लोगों की सेवा की है श्री विनोद चैधरी, श्री मनीष कुमार एवं उनके साथियों के कांग्रेस पार्टी में जुडने से पार्टी संगठन को निश्चित रूप से मजबूती मिलेगी।
श्री विनोद चैधरी एवं श्री मनीष कुमार के साथ कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने वालों में नकली प्रधान, रणवीर सिंह प्रधान, एडवोकेट संजय प्रधान, ज्ञान सिंह प्रधान, अनिल सैनी, वीरबल सिंह, सद्दाम, शकील, जाकिर, तसव्वर, आशु, अरशद अली, शमशाद अली, तसलीम, आकील, रियासत, गफ्फार, सरदार बलवन्त, सरदार ज्ञान सिंह, सरदार रहभजन सिंह आदि शामिल थे। इस अवसर पर कांग्रेस पार्टी के अनेक वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित थे।
इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री हरीश रावत ने पर्वतारोही अनामिका बिष्ट को शाॅल ओडाकर सम्मानित करते हुए कहा कि उत्तराखण्ड की बेटियों ने आज राज्य ही नहीं देश का नाम ऊंचा किया है। उन्होंने कहा कि बेटियां पर्वतारोहण के क्षेत्र में लगातार नया कीर्तिमान हासिल कर रही हैं. इसी क्रम में उत्तरकाशी के बरसाली गांव की 22 वर्षीय अनामिका बिष्ट ने यूरोप महाद्वीप की सबसे ऊंची चोटी एलब्रुस (5642 मीटर) का सफल आरोहण कर देश का गौरव बढाया है। उन्होंने यह भी कहा कि उत्तराखण्ड की एक और बेटी अवनी लखेडा ने पैरा ओलम्पिक में उत्तराखण्ड का मस्तक ऊंचा किया है।
इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेतागण एवं पदाधिकारी उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button