News UpdateUttarakhand

एडीएम ने ईवीएम वेयर हाउस परिसर में पौध रोपण किया

रुद्रपुर। अपर जिलाधिकारी डॉ0 ललित नारायण मिश्र ने ईवीएम वेयर हाउस परिसर में पौध रोपण किया। इस अवसर अपर जिलाधिकारी ने अपने अधीनस्थ अधिकारियों व कर्मचारियों को पर्यावरण संरक्षण के महत्व की जानकारी देते हुए कहा कि शुद्ध वातावरण के लिए अधिक से अधिक पौधों का लगाया जाना जरुरी है। उन्होंने कहा कि हरे पौधे कार्बनडाई ऑक्साईड गैस का प्रयोग स्वयं के लिए भोजन बनाने में करते हैं तथा इस प्रक्रिया के दौरान ऑक्सीजन गैस छोडते हैं और पौधों द्वारा छोडी गई ऑक्सीजन हम शवसन क्रिया के माध्यम से ग्रहण करते हैं। उन्होंने कहा कि शुद्ध वातावरण के लिए कार्बनडाई ऑक्साईड एवं ऑक्सीजन की मात्रा का सन्तुलन बना रहना जरुरी है और यह कार्य हरे पौधे ही करते हैं। उन्होंने कहा कि पौधे पर्यावरण संतुलन को तो बनाये रखते हैं साथ ही इनसे हमें फल, लकडी, चारा व विभिन्न प्रकार की औशधियां आदि भी प्राप्त होती हैं। उन्होंने कहा कि रौपे गये पौधों की देखभाल भी की जाये।
उन्होंने कहा कि जलवायु परिर्वतन एवं ग्लोबल वार्मिंग के कारण पारिस्थितिकीय संतुलन को बनाये रखना बहुत जरूर रही। उन्होंने कहा कि जलवायु परिवर्तन से बचने के लिए हमें पौंधे का संरक्षण व संवर्धन करना होगा। उन्होंने कहा कि सभी को पौधों व जल का महत्व समझना चाहिए और सभी को जल, पौधों के संरक्षण एवं संवर्धन हेतु जागरूक रहने की जरूरत है।इस अवसर पर सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी आर एस अधिकारी भी उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button