News UpdateUttarakhand

’कैंट विधानसभा क्षेत्र में आप कार्यकर्ताओं ने किया देवस्थानम बोर्ड का विरोध’

देहरादून। कैंट विधानसभा के कार्यकर्ताओं ने आप प्रवक्ता रविंद्र सिंह आनंद के नेतृत्व में देवस्थानम बोर्ड को भंग करने की मांग को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया। इस मौके पर रविंद्र सिंह आनंद ने कहा कि बीजेेपी जो कि देवस्थानम बोर्ड बना रही है यह वही बीजेपी है जो केरल भी देवस्थानम बोर्ड का विरोध कर रही है। साथ ही उन्होंने कहा पंडा पुरोहितों और ब्राहमण समाज के हितों का हनन नहीं होने देंगे। आम आदमी पार्टी पंडा पुरोहितों और ब्राहमण समाज के साथ खड़ी है।
भाजपा का कोई भी नेता चार धाम दर्शन के लिए जाता है तो पांडा पुरोहित उनका विरोध कर रहे है। ज्ञात हो कि हाल ही में पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत जब गए थे तो उनका भी घोर विरोध किया गया और उनको वापस लौटा दिया गया। रविंद्र सिंह आनंद ने कहा कि पिछले कई सालों से जब पहाड़ों में तापमान दो या तीन डिग्री होता था या माइनस में चला जाता था, कोई भी पहाड़ों का मंदिरों का रुख नहीं करता था तो यही पंडा पुरोहित सुबह चार बजे उठ कर पूजा पाठ करते थे। मंदिरों की देख रेख करते थे और आज उन्ही के हितों का हनन करने की बात भाजपा कर रही है,जो कि आम आदमी पार्टी होने नहीं देगी। जिन पंडा पुरोहितों, ब्राहमण समाज ने हमारे धार्मिक स्थलों की देख रेख की हमारी संस्कृति को संजो कर रखा आज उनको ही दरकिनार कर देवस्थानम बोर्ड की स्थापना करने की बात की जा रही है। इस मौके पर प्रदर्शन करने वालों में संगठन मंत्री शरद जैन, रवि ठाकुर, अब्बदुल जब्बार, अक्षय शर्मा, विनोद भटट, नवीन सिंह चौहान सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button