Uttarakhand

आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं ने भाजपा के मेयर के खिलाफ प्रदर्शन कर मांगा इस्तीफा

रूड़की।  रुड़की ज़ोन कार्यकर्ताओ ने नगर निगम रुड़की गेरट के सामने इकट्ठे होकर भाजपा के मेयर के खिलाफ ज़ोरदार प्रदर्शन कर इस्तीफा मांगा। आम आदमी पार्टी ने  भाजपा मेयर के ऊपर संगीन धाराओं में दर्ज मुकदमे के आधार पर कहा ननष्पक्ष जांच के लिए मेयर को पद से इस्तिफा दे देना चाहीए। इस अवसर पर प्रदेर् उपाध्यक्ष शारिक अफ़रोज़ ने कहा क्षेत्र में भाजपा के विधायक है, भाजपा के मंत्री हैं, राज्य में भाजपा की सरकार और कें द्र में भाजपा की सरकार ऐसे में भाजपा मेयर अपने पद पर बने रहे तो निष्पक्ष जांच असम्भव है अतः पूरी जांच होने तक उन्हें तत्काल इस्तीफा दे देना चाहिए रुड़की ज़ोन के पूर्व जिलाध्यक्ष नरेंद्र चौधरी ने कहा संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज करने में पुलिस प्रशासन ने 2 महीने का वक़्त लगाया और कोर्ट से निर्देश के बाद ही मुकदमा दर्ज हो सका ऐसे में पद पर बने रहते, भाजपा मेयर में जांच प्रक्रिया को प्रभावित्त कर सकते हैं। अतः उन्हें नैटिकता के आधार पर  इस्र्ीफा दे देना चाहिए।
       वरिष्ठ आप नेता अमजद उस्मानी ने कहा कि रुड़की प्रथम नागरिक के पद की गरिमा को ठेस पहुची है, भाजपा मेयर को पद पर रहने का कोई अधिकार नही है। आप नेता प्रेम सिंह ने कहा की महीलाओं के विरोध में हमेशा भाजपा ही संरक्षण देती दिखती है।
शाह वक़ार चिश्ती ने कहा कि भाजपा महिला विरोधी है। संगठन मंत्री अनिल कश्यप ने आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओ को इस आंदोलन को व्यापक करने का आह्वान किया , इस मौके पर शाह वक़ार चिश्ती,  प्रेम सिंह , सुरेंद्र शर्मा, ओमवीर यादव, मोहम्मद नदीम , सुफियान , राव तनवीर, महक सिंह सैनी , दुष्यंत महारती, अनिल कश्यप, विशाल, जीतेन्द्र मालिक, महक सिंह सैनी, सुनील सिंघल सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button