News UpdateUttarakhandसिटी अपडेट

अखिल भारतीय वैश्य महासभा के नए कार्यकारिणी का गठन हुआ    

हरिद्वार। अखिल भारतीय वैश्य महासभा (रजि-) के राष्ट्रीय अध्यक्ष मधुसूदन आर्य ने कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए नरेश बंसल (अध्यक्ष बीस सूत्रीय कार्यक्रम राज्यमंत्री उत्तराखंड सरकार) एवं संजय गुप्ता एम0एल0ए0 लक्सर को संरक्षक, लायन एस आर गुप्ता को जिला अध्यक्ष हरिद्वार, इंजीनियर सुरेश कुमार विश्नोई (इंजीनियरिंग) एवं डॉ सुधीर गुप्ता (मेडिकल) को जिला उपाध्यक्ष, हरिद्वार, धर्मेंद्र विश्नोई को जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष, हरिद्वार, आर०सी० गर्ग, जिला अध्यक्ष देहारादून, आर०सी० जैन को जिला उपाध्यक्ष, देहरादून, दीपक अग्रवाल को जिला अध्यक्ष बिजनौर, मनमोहन आर्य को जिला अध्यक्ष हापुड़, अशोक गुप्ता को प्रांतीय अध्यक्ष यू०पी० वेस्ट, नानक चन्द्र गोयल को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष गाजियाबाद, अंकुर गोयल को राष्ट्रीय संगठन मंत्री हरिद्वार, डॉ सपना बंसल को राष्ट्रीय महिला अध्यक्ष एवं अशोक कुमार को प्रांतीय कार्यकारी अध्यक्ष हरिद्वार मनोनीत किया गया। अध्यक्ष मधुसूदन आर्य ने कहा कि अखिल भारतीय वैश्य महासभा देश के विभिन्न राज्यों में फैली है और वो समाज के उत्थान के विभिन्न कार्यों में एवं समाज के उत्थान में सतत कार्यरत है । उन्होने कहा संस्था के सेकड़ों सदस्य विभिन्न राज्यों में है और संगठन तेजी से आगे बढ़ता जा रहा है। मधुसूदन आर्य ने कहा महिला विंग की कार्यकारिणी का गठन जल्द ही किया जाएगा तथा कार्यकारिणी का विस्तार आगे भी आवश्यकतानुसार किया जायेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button