News UpdateUttarakhand

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के आगमन की तैयारियों को लेकर हुई बैठक

हरिद्वार। आगामी 4 दिसंबर को हरिद्वार में होने वाले भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा के स्वागत की तैयारियों को लेकर भारतीय जनता पार्टी विधानसभा हरिद्वार के सभी 37 वार्डो के पार्षदों और प्रत्याशियों की बैठक खन्ना नगर स्थित कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक के कैंप कार्यालय पर संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष राज कुमार अरोड़ा ने की बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा जिला महामंत्री विकास तिवारी ने कहा कि हरिद्वार विधानसभा के कार्यकर्ताओं को शांतिकुंज गेट नंबर 2 पर कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक के नेतृत्व में राष्ट्रीय अध्यक्ष  का स्वागत करना है। सभी कार्यकर्ता सोशल डिस्टेंसिंग करते हुए फेस कवर लगाकर ही राष्ट्रीय अध्यक्ष पर पुष्प वर्षा करेंगे। इक्कीस ब्राह्मणों द्वारा शंखनाद और स्वस्तिवाचन किया जाएगा और भाजपा के झंडे के रंग के गुब्बारे हवा में उड़ा कर के राष्ट्रीय अध्यक्ष जी का स्वागत किया जाएगा।
महिला मोर्चा की प्रदेश महामंत्री अनु कक्कड़ ने कहा यह हरिद्वार के कार्यकर्ताओं के लिए सौभाग्य की बात है कि राष्ट्रीय अध्यक्ष के देशव्यापी प्रवास का शुभारंभ हरिद्वार जनपद से हो रहा है। इसलिए सभी कार्यकर्ताओं को भव्यता और दिव्यता के साथ राष्ट्रीय अध्यक्ष जी का स्वागत करना है। नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष सुनील अग्रवाल गुड्डू ने कहा की प्रातः 10रू30 सभी कार्यकर्ताओं को शांतिकुंज पर एकत्र होना है और मानव श्रृंखला बनाकर के जोरदार नारेबाजी करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष जी का स्वागत करना है।  बैठक में भाजपा मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र तिवारी , तरुण नय्यर  पार्षद , अनिरुद्ध भाटी , सपना शर्मा , परमेन्द्र सिंह गिल,  सचिन अग्रवाल,  रेनू अरोर, मोनिका सैनी, नेपाल सिंह,  राजेंद्र कटारिया,  ललित रावत , अनिल वशिष्ट , विदित शर्मा , विजयपाल , दीपक शर्मा , गौरव भारद्वाज, अनिमेष कुमार,  पुष्पराज कुशवाहा,  पिंकी चैधरी,  विकास कुमार,  विक्की आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button