News UpdateUttarakhand

डोर टू डोर कूड़ा संग्रह कर उसके निस्तारण की योजना बनायी गयी

अल्मोड़ा। जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया की अध्यक्षता में शहर के आसपास वाले क्षेत्रों में डोर टू डोर कूड़ा एकत्रिकरण एवं उसके निस्तारण के सम्बन्ध में बैठक सम्पन्न हुई। जिलाधिकारी ने बताया कि शहर से लगे कसारदेवी, कटारमल व मजखाली हेतु डोर टू डोर कूड़ा संग्रह कर उसके निस्तारण हेतु एक योजना बनायी गयी है। उन्होंने बताया कि ग्रिन हिल्स संस्था के सहयोग से घर से कूड़ा एकत्र कर उसे पूर्व निर्धारित स्थान पर निस्तारित किया जायेगा।
उन्होंने  बताया कि जिला खनिज फाउण्डेशन से जल्दी ही एक वाहन क्रय किया जायेगा। इसके लिए उन्होंने परियोजना प्रबन्धक स्वजल को 15 दिन के भीतर वाहन क्रय करने की आवश्यक औपचारिकता पूर्ण करने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि वाहन क्रय करने के बाद उसका रूट निर्धारित करते हुए कूड़ा एकत्रिकरण किया जायेगा। उन्होंने इन स्थानों पर साईजएज व डस्टबीन लगाने के भी निर्देश दिये जिससे कूड़ा डस्टबीन में डाला जायेगा। जिलाधिकारी ने कहा कि इन स्थानों में पर्यटकों का आवागमन काफी है सफाई व्यवस्था को दुरूस्त करने के लिए यह कार्य योजना बनायी गयी है। जिलाधिकारी ने कहा कि इसके अलावा आफिसर्स कालोनी में एक कम्पोस्ट पिट लगाने के निर्देश उन्होंने अधिशासी अधिकारी नगरपालिका को दिये। उन्होंने कहा कि इस पिट में जैविक कूड़े का निस्तारण किया जायेगा। जिलाधिकारी ने कहा कि नगर क्षेत्र में सफाई व्यवस्था को दुरूस्त करने के लिए हमें नवीन तकनीकों का उपयोग करना होगा जिससे सफाई व्यवस्था ठीक हो सके। जिलाधिकारी ने कहा कि ग्रंीन हिल्स नगर के अलावा अन्य स्थानों में भी इन कार्यों में सहयोग करेगी। इस बैठक में मुख्य विकास अधिकारी मनुज गोयल, डिप्टी कलेक्टर गौरव पाण्डे, परियोजना निर्देशक के0के0 पंत, आपदा प्रबन्धन अधिकारी राकेश जोशी, अधिशासी अधिकारी नगरपालिका श्याम सुन्दर प्रसाद, ग्रीन हिल्स संस्था की आशा डिसूजा, वसुधा पंत आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button