News UpdateUttarakhandसिटी अपडेट

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के माध्यम से 27 लाख 99 हजार 723 रु की धनराशि सीएम राहत कोष में जमा कराई 

देहरादून। कोविड-19 के दृष्टिगत भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत के माध्यम से उत्तराखंड कृषि उत्पादन विपणन बोर्ड रुद्रपुर एवं अन्य संस्थाओं तथा व्यक्तियों द्वारा 27 लाख 99 हजार 723 रूपये की धनराशि मुख्यमंत्री राहत कोष हेतु दी गई है, जिसमें से उत्तराखंड कृषि उत्पादन विपणन बोर्ड रुद्रपुर ने 25 लाख रुपए की धनराशि दी है। बदरीनाथ-केदारनाथ समिति के सदस्य, कोटद्वार निवासी अनिल कंसल ने भी 2 लाख 50 हजार रुपए का चेक मुख्यमंत्री राहत कोष हेतु मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत को सौंपा।
इसके इलावा अंबर एंटरप्राइज यूनिवर्सल टुडे टावर्स गुड़गांव के चेयरमैन जसवीर सिंह ने 25 लाख रुपए, मयूर विहार देहरादून निवासी अभिषेक कुमार ने 02 लाख 52 हजार रुपए की धनराशि व उपाध्यक्ष जी.एम.वी.एन. कृष्ण कुमार सिंघल, प्रकाश फरासी, अजीत सिंह एवं जिला संघ चालक ऋषिकेश के उत्सव सिंघल ने 01-01 लाख रुपए की धनराशि मुख्यमंत्री राहत कोष हेतु दी है। मुख्यमंत्री के जनसंपर्क अधिकारी शैलेंद्र सिंह त्यागी एवं प्रोटोकॉल अधिकारी आनंद रावत ने 11-11 हजार रुपए, वैश्य अग्रवाल राजवंश सभा के अध्यक्ष महेंद्र प्रसाद गुप्ता ने 21 हजार रूपये, विनोद कुमार ने 11 हजार रुपए, बबीता रावत ने 05 हजार एवं विमला देवी रावत ने 03 हजार रूपये मुख्यमंत्री राहत कोष हेतु दिए हैं। चंद्रपाल सिंह बिष्ट एवं राजेंद्र सिंह नेगी ने भी 5100-5100 रुपए की धनराशि पीएम केयर फंड के लिए दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button