News UpdateUttarakhand

आपदा प्रभावित जोशीमठ के लिए एक ट्रक राहत सामग्री भेजी

रूद्रपुर। जिलाधिकारी, ऊधम सिंह नगर युगल किशोर पन्त, द्वारा शहीद ऊधम सिंह नगर स्मारक कलक्ट्रेट परिसर रूद्रपुर से जनपद चमोली अन्तर्गत जोशीमठ क्षेत्र भू-घंसाव से उत्पन्न हुयी सम्भावित आपदा से आमजनमानस को अहैतुक सहायता के दृष्टिगत जिला प्रशासन ऊधम सिंह नगर एवं सिडकुल प्रशासन एवं आर एस लाॅजिस्टिक रूद्रपुर की ओर से जोशीमठ में वाहन के माध्यम से प्राथमिक सहायता हेतु एक ट्रक को राहत सामग्री जिसमें 100 कम्बल, 104 बैड सीट, 104 गद्दे सहित हरी झण्डी दिखाकार रवाना किया गया।
इस मौके पर जिलाधिकारी, ऊधम सिंह नगर श्री युगल किशोर पन्त, द्वारा सर्वप्रथम वहां निवासरत लोगो की मंगलकामना करते हुये कहा कि भविष्य में किसी भी प्रकार की बड़ी भयावह आपदा की स्थिति उत्पन्न न हो के दृष्टिगत जिला प्रशासन ऊधम सिंह नगर जिला प्रशासन चमोली से लगातार सम्पर्क में हैं, उन्होने कहां कि जोशीमठ मंे जैसी आवश्यकता होगी, कम से कम समय में यहा से भेजी जायेगी, इस हेतु जिला प्रशास सक्रिय हैं किसी भी प्रकार की कोई कमी नही की जायेगी जनपद से हर-सम्भव सहायता प्रदान की जायेगी। इस मौके पर अपर जिलाधिकारी नजूल प्रशासन जयभारत सिंह, उप जिलाधिकारी रूद्रपुर प्रत्युश सिंह एवं प्रभारी अधिकारी आपदा प्रबन्धन कौस्तुभ मिश्र, जिला आपदा प्रबन्धन अधिकारी, उमाशंकर नेगी एवं कलक्ट्रेट परिसर व आपदा प्रबन्धन कार्यालय के समस्त कर्मचारीगढ़ उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button