News UpdateUttarakhand

रेहड़ी पटरी वालों के खिलाफ कार्यवाही का कांग्रेस ने किया विरोध

हरिद्वार। हरकी पैड़ी क्षेत्र से रेहड़ी पटरी पर सामान बेचने वालों के खिलाफं पुलिस की ओर से की गई कार्रवाई का कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विरोध किया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जमकर हंगामा किया। वहां पहुंची टीम से से भी कार्यकर्ताओं की खूब बहस हुई।
मंगलवार सुबह कांग्रेसी महानगर कांग्रेस कार्यालय सुभाष घाट पर पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि मनाने पहुंचे थे। उस दौरान पुलिस की ओर से घाट के पास प्लास्टिक की बोतल बेचने पर कार्रवाई करने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विरोध शुरू कर दिया। मामला बढ़ने पर महानगर अध्यक्ष सतपाल ब्रह्मचारी के नेतृत्व में दर्जनों कार्यकर्ताओं ने पुलिस चैकी का घेराव भी किया।
कांग्रेसियों ने आरोप लगाया कि दुकानों के बाहर अतिक्रमण करने वाले बड़े-बड़े व्यापारियों पर कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। पुलिस सिर्फ छोटे व्यापारियों पर पुलिस रौब दिखा रही है। आरोप लगाया कि पुलिस की ओर से शराब भी बिकवाई जा रही है, लेकिन गरीब लोगों पर करवाई की जा रही है। कांग्रेस इसे किसी भी हालत में सहन नहीं करेगी। अगर पुलिस का यही रवैया रहा तो कांग्रेस आन्दोलन छेड़ देगी।

Related Articles

Back to top button