News UpdatePoliticsUttarakhandसिटी अपडेट

उत्तराखंड भाजपा की प्रदेश कार्यकारिणी घोषित

देहरादून। उत्तराखंड भाजपा की प्रदेश कार्यकारिणी घोषित कर दी गई है। प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत द्वारा की गई। इसके अलावा पार्टी के मोर्चो के अध्यक्ष भी घोषित कर दिए गए हैं। पार्टी की प्रदेश कार्यकारिणी में अध्यक्ष के अलावा दो प्रदेश महामंत्री, एक महामंत्री संगठन, आठ उपाध्यक्ष, आठ प्रदेश मंत्री, एक कोषाध्यक्ष, एक कार्यालय सचिव और छह प्रवक्ता बनाए गए हैं।
प्रदेश उपाध्घ्यक्षों में विधायक खजान दास, पुष्घ्कर सिंह धामी के साथ ही अनिल गोयल, कैलाश शर्मा, राजकुमारी गिरी, कुसुम कंडवाल, देवेंद्र भसीन और खिलेंद्र चैधरी के नाम शामिल हैं। प्रदेश महामंत्री उधमसिंहनगर के राजेंद्र भंडारी और देहरादून के कुलदीप कुमार को बनाया गया है। इनके अलावा अजय कुमार को प्रदेश महामंत्री (संगठन) बनाया गया है। प्रदेश कोषाध्यक्ष पद पर पुनीत मित्तल की ताजपोशी की गई है। प्रदेश मंत्री बंशीधर भगत ने प्रदेश मंत्री के पद पर चमोली के बलबीर गुनियाल, बागेश्वर के पुष्कर सिंह काला, उधमसिंहनगर के आशीष गुप्ता, नैनीताल के राजेंद्र बिष्ट, देहरादून महानगर के आदित्य चैहान, देहरादून की नीरू देवी, मधु भट्ट, चंपावत की किरण देवी को जिम्मेदारी सौंपी है। इनके साथ ही हल्द्वानी के कोस्तुभानंद जोशी को प्रदेश कार्यालय सचिव बनाया गया है। प्रदेश प्रवक्ताओं में पिथौरागढ़ के सुरेश जोशी, उधमसिंहनगर के विनय रूहेला, देहरादून के विनय गोयल, नवीन ठाकुर, हल्दावनी के प्रकाश रावत और टिहरी के विनोद सुयाल को जिम्मेदारी दी गई।
इनके अलावा प्रदेश मोर्चा अध्यक्ष पदों पर अल्मोड़ा के कुंदन लटवाल को युवा मोर्चा का प्रदेश अध्यक्ष, पौड़ी की रितू खंडूड़ी को महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष, नैनीताल के अंबादत्त आर्य को अनुसूचित मोर्चा का प्रदेश अध्यक्ष, उधमसिंहनगर के राकेश राणा को अनुसूचित जनजाति मोर्चा का प्रदेश अध्यक्ष, हरिद्वार के राकेश गिरी को ओबीसी मोर्चा का प्रदेश अध्यक्ष और उधमसिंहनगर के अनिल चैहान को किसान मोर्चा का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button