News UpdateUttarakhandसिटी अपडेट

सरकार के तीन वर्ष पूर्ण होने पर विधानसभा क्षेत्रों में आयोजित होंगे कार्यक्रम 

अल्मोड़ा। राज्य सरकार के 18 मार्च को 03 तीन वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर प्रदेश की सभी विधानसभा क्षेत्रों में विकास कार्यों व विकास योजनाओं की जानकारी दी जायेगी इस बात की जानकारी जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने कैम्प कार्यालय में आयोजित एक बैठक के दौरान दी। उन्होंने बताया कि जनपद की सभी 06 विधानसभाओं में यह कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे इस हेतु उन्होंने अधिकारियों को आवश्यक तैयारियों के सम्बन्ध में दिशा-निर्देश दिये। उन्होंने प्रत्येक विधानसभा हेतु समस्त उप जिलाधिकारियों को कार्यक्रम की रूपरेखा, स्थल, टैंट, जलपान, फर्नीचर, लाईट एण्ड साउण्ड आदि की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिये। उन्होंने बताया कि प्रत्येक विधानसभा क्षेत्रों में विधायक मंत्री द्वारा कार्यक्रम में प्रतिभाग किया जायेगा। जिलाधिकारी ने बताया कि 12ः30 बजे मुख्यमंत्री द्वारा विधानसभा क्षेत्र डोईवाला से सभी विधानसभा क्षेत्रों को सम्बोधित किया जायेगा जिसका सजीव प्रसारण एल0ई0डी0 के माध्यम से किया जायेगा। उन्होंने उप जिलाधिकारियों को यथा समय उपरोक्त कार्यक्रम हेतु तैयारी करने के निर्देश दिये।
जिलाधिकारी ने निर्देश दिये कि कार्यक्रम में अधिकाधिक लोगो की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए व्यापक प्रचार-प्रसार करते हुए स्थानीय जनप्रतिनिधियों व सरकारी योजनाओं से लाभान्वित होने वाले लाभार्थियों की भी उपस्थिति सुनिश्चित की जाय। उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम में सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी उपस्थित जन समुदाय को दी जायेगी। जिलाधिकारी ने समस्त उप जिलाधिकारियों को आवश्यक सहयोग हेतु खण्ड विकास अधिकारियों व अन्य अधिकारियों को सहयोग करने के निर्देश दिये। उन्होंने बताया कि उपरोक्त कार्यक्रम के संदर्भ में मुख्य सचिव द्वारा दिशा निर्देश दिये गये हैं कि प्रत्येक विधानसभा में किये गये विकास कार्यो के संदर्भ में विस्तृत चर्चा की जायेगी, जिसके लिए विधानसभावार विकास कार्यो की सूचना संकलित कर विकास पुस्तिका के प्रकाशन हेतु सूचना प्रेषित की जानी हैं। इसके लिए सभी विभाग शासन द्वारा उपलब्ध कराये गयें प्रारूप पर अपने-अपने विभागों की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं विकास कार्यो की जानकारी की सूचना तैयार कर जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी को तत्काल उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। इसके लिए उन्होंने सभी अधिकारियों से गंभीरता से कार्य करते हुए तत्काल सूचना उपलब्ध कराने के निर्देश दियें। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी मनुज गोयल, परियोजना निदेशक नरेश कुमार, आरटीओ शैलेश तिवारी, अर्थ एवं संख्याधिकारी जी0एस0 कालाकोटी, महाप्रबन्धक उद्योग डा0 दीपक मुरारी, आपदा प्रबन्धन अधिकारी राकेश जोशी, परियोजना प्रबन्धक आजीविका कैलाश चन्द्र भटट, सहायक परियोजना निदेशक ग्राम्या डा0 एस0के0 उपाध्याय, पर्यटन विकास अधिकारी राहुल चैबे, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी मनोहर लाल के अलावा अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button