News UpdateUttarakhand

बनबसा-नेपाल सीमा पर बढ़ा व्यापारियों आक्रोश

-नेपाल प्रशासन के व्यवहार से हैं नाखुश

चंपावत। सीमांत बनबसा के व्यापारियों ने नेपाल प्रशासन द्वारा भारतीय व्यापारियों व अन्य भारतीय नागरिकों के साथ नेपाल में किए जा रहे अपमानजनक व्यवहार से आक्रोशित होकर जोरदार प्रदर्शन किया। बनबसा-नेपाल सीमा पर प्रदर्शन कर रहे व्यापारियों का कहना कि लॉकडाउन के बाद जहां नेपाल जा रहे भारतीय व्यापारियों व आम भारतीयों के साथ नेपाल प्रशासन का अपमानजनक व्यवहार है, तो वहीं भारतीय प्रशासन लगातार नेपाली नागरिकों को भारत में प्रवेश दे रहा है। नेपाल प्रशासन के अपमानजनक व्यवहार के चलते बनबसा व्यापार मंडल ने बाजार को बंद रखने का फैसला लिया है। साथ ही विरोध स्वरूप नेपाल बॉर्डर पर दो दिवसीय धरना प्रदर्शन भी शुरू कर दिया है।
व्यापार मंडल बनबसा के अध्यक्ष भरत भंडारी ने कहा कि बनबसा के व्यापारियों की भारतीय प्रशासन से मांग है कि ये सुनिश्चित किया जाए कि नेपाल जाने वाले भारतीय व्यापारी व नागरिकों के साथ नेपाल प्रशासन सम्मानजनक व्यवहार करे। इसके साथ ही नेपाल से आने वाले प्रत्येक नागरिक की भारतीय सीमा पर कोरोना जांच करवाई जाए ताकि कोरोना के फैलने के खतरे को सीमा क्षेत्र में रोका जा सके।व्यापारी मंडल ने चेतावनी दी है कि 2 दिनों के अंदर उनकी मांगों को भारतीय प्रशासन ने पूरा नहीं किया तो सीमांत बनबसा के व्यापारी अनिश्चितकालीन आंदोलन करेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button