Uttarakhand

16 वर्ष की लड़की ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

देहरादून। आज दिनांक 27-08-2020 को  थाना सेलाकुई पर सूचना मिली कि एक लडकी ने  अपने किराये के मकान जमनपुर सेलाकुई में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है सूचना पर थाना सेलाकुई  से म.उ.नि. किरन डोभाल को मय फोर्स के  घटनास्थल हेतु रवाना किया गया  घटनास्थल मकान मालिक मनोज कुमार पुत्र सत्यनारायण निवासी जमनपुर सेलाकुई के मकान पर पहुंचे तो पता चला कि  कमरे के अंदर पंखे के सहारे  मृतका  स्वाति उर्फ कंचन पुत्री सुरेश कुमार उम्र 16 वर्ष  निवासी ग्राम कनेल थाना रामचंद्र मिशन जिला शाहजहांपुर उत्तर प्रदेश के द्वारा  कमरे के पंखे से दुपट्टे के सहारे फंदा लगाकर  आत्महत्या की गई है घटनास्थल की नियमानुसार फोटोग्राफी  करते हुए वीडियो ग्राफी की गई  स्थानीय व्यक्तियों एवं पुलिस बल के मदद से मृतका के शव को पंखे से नीचे उतार कर  कब्जे पुलिस में लेकर नियमानुसार महिला उपनिरीक्षक किरण डोभाल से मृतका  स्वाति उर्फ कंचन  के शव का पंचायतनामा भरकर शव को  पोस्टमार्टम कराने हेतु मोर्चरी विकासनगर भेजा गया है।
      उक्त घटना के संबंध में मृतिका के परिजनों से  जांच पड़ताल की गई तो  स्वाति उर्फ कंचन के  परिजनों द्वारा अभी  कुछ नहीं बताया गया है मृतका द्वारा आत्महत्या करने की वजह का अभी कुछ पता नहीं चला है फिर भी इस संबंध में  घटना जांच की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button