News UpdateUttarakhand

प्रदेश में 136 मार्ग पड़े हैं अवरूद्ध

देहरादून। लोक निर्माण विभाग, उत्तराखण्ड के अन्तर्गत आज कुल 104 मार्ग अवरूद्ध हुये तथा 94 मार्ग कल के अवरूद्ध थे अर्थात कुल 199 अवरूद्ध मार्गाे में से 63 मार्गाे को आज खोल दिया गया है। शेष 136 मार्ग अवरूद्ध हैं, जिसमें से 0 राष्ट्रीय राजमार्ग, 16 राज्य मार्ग, 10 मुख्य जिला मार्ग, 02 अन्य जिला मार्ग एवं 108 ग्रामीण मार्ग अवरूद्ध हैं। इसके अतिरिक्त पी0एम0जी0एस0वाई0 के अन्तर्गत आज 14 मार्ग अवरूद्ध हुये तथा 133 मार्ग कल अवरूद्ध थे अर्थात कुल 147 अवरूद्ध मार्गां में से आज 21 मार्गों को खोल दिया गया है, शेष 126 अवरूद्ध मार्गों को खोले जाने की कार्यवाही गतिमान है। वर्तमान में राष्ट्रीय राजमार्गाे पर 01 मशीनें, राज्य राजमार्गाे पर 19 मशीनें, मुख्य जिला मार्गाे पर 09 मशीनें, अन्य जिला मार्गाे पर 02 मशीनें, तथा ग्रामीण मार्गाे पर 93 मशीनें, कुल 124 मशीनें कार्य कर रही है। इसके अतिरिक्त पी0एम0जी0एस0वाई0 के मार्गाे पर 131 मशीनें लगायी गयी है। ऊर्जा विभाग के अन्तर्गत राज्य के अधिकतर जनपदों में विद्युत आपूर्ति सुचारू है। जनपद पिथौरागढ़ के 12 ग्रामों में कुछ वर्षा के कारण विद्युत व्यवस्था बाधित चल रही है। वर्तमान तक राज्य में कुल 67 ग्रामों में विद्युत बाधित थी। जिसमें से 55 ग्रामों की विद्युत आपूर्ति पूर्णरूप से सुचारू कर दी गई हैं। शेष 12 ग्रामों में विद्युत आपूर्ति हेतु कार्य किया जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button