Uttarakhand

02 जून से 09 जून 2018 तक भागवत कथा का किया जायेगा आयोजन-गुरचरणलाल सडाना

देहरादून। सांई संध्या शिक्षा एवं ग्राम विकास संस्थान ने आज एक प्रैस वार्ता का आयोजन किया। पत्रकारवार्ता के दौरान संस्थान के गुरचरणलाल सडाना ने बताया कि श्रीमद्भागवात ज्ञान यज्ञ समिति एवं सांई संध्या शिक्षा एवं ग्राम विकास संस्थान की ओर से एक भव्य भागवत कथा का आयोजन दिनांक- 02 जून 2018 से 09 जून 2018 तक समय दोपहर 3ः00 बजे से सांय 6ः00 बजे तक स्थान स्वर्गपुरी आश्रम रेसकोर्स पुलिस लाईन देहरादून में किया जा रहा है। कथा का आयोजन गुरचरण लाल सडाना जो कि एक पुरस्कृत कार्यकर्ता हैं जिनके द्वारा संध्या आश्रम, सांई संध्या, शिक्षा एवं ग्राम्य विकास संस्थान रायपुर रोड़ देहरादून का संचालन कुशलता से किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में सुप्रसिद्व कथावाचक डा0 साध्वी साक्षी वृंदावन मथुरा द्वारा भागवत विशेषता पर प्रकाश डाला जायेगा। डा0 साध्वी साक्षी द्वारा सन् 2008 से कथावाचक का कार्य किया जा रहा है और तब से लगातार इन्होंने सम्पूर्ण भारत में हिन्दी व मारवाड़ी में कई धार्मिक आयोजन किये हैं और धार्मिक कथा के माध्यम से सर्व समाज सेवा करके दीक्षा भी प्रदान कर रही हैं।
इस मौके पर जानकारी देते हुए डा0 साध्वी साक्षी ने बताया कि उन्होंने उत्तराखण्ड देवभूमि की तपोभूमि की चारधाम यात्रा के सफल आयोजन के उपलक्ष्य में श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन किया है। श्री गुरचरणलाल सडाना ने बताया कि 02 जून 2018 को सुबह 8ः00 बजे कलश यात्रा 101 महिलाओं द्वारा रेसकोर्स से कथा स्थल की परिक्रमा की जायेगी। सडाना ने बताया कि इस भागवत कथा के दौरान भारत के विभिन्न क्षेत्रों के विशिष्ट लोगों जिनमें दिलेर मेंहदी, कैलाश विजयवर्गीय आदि व उत्तराखण्ड के विशिष्ट लोगों को सम्मान व दीक्षा प्रदान की जायेगी। पत्रकारवार्ता के दौरान डा0 साध्वी साक्षी, गुरचरणलाल सडाना के अतिरिक्त अन्य लोग उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button