PoliticsUttarakhand

भाजपा ने रोका अल्पसंख्यकों का विकास: प्रीतम सिंह

देहरादून : उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि भाजपा ने अल्पसंख्यकों का विकास रोकने का काम किया है। कांग्रेस सरकार ने जो अल्पसंख्यक उत्थान के लिए योजनाएं संचालित की थी वह भी बेहतर ढंग से संचालित नहीं हो रही हैं। देश को धर्म, जाति एवं समुदाय में बांटकर भाजपा राजनीतिक कर रही है। जबकि कांग्रेस हमेशा सर्वधर्म संभाव के पक्ष में रही है। इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं से निकाय चुनाव की तैयारी में जुटने का आह्वान कया।

कांग्रेस मुख्यालय में आयोजित अल्पसंख्यक सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि भाजपा के राज में बेरोजगारी, महंगाई एवं अराजकता का जो माहौल है उससे आमजन परेशान हैं लेेकिन इससे प्रदेश सरकार को कोई सरोकार नही है। अल्पसंख्यक सम्मान समारोह के संयोजक एवं प्रदेश सचिव आजाद अली ने निकाय चुनाव में अल्पसंख्यकों को भी निश्चित प्रतिशत में टिकट देने की मांग की। इस मौके पर मुख्य प्रवक्ता मथुरा दत्त जोशी, अमरजीत सिंह, दीप बोहरा, सुनीता प्रकाश, रईश फातमा, निधि सिंह, सुलोचना देवी, आबिद अली, इलियास अंसारी, नुशरत खान, इरशाद अली, तौफिक खान, लईक अंसारी, आकिल राणा, दानिश खान, भजन सिंह आदि मौजूद रहे।

इनको किया सम्मानित 

समारोह में प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह, पूर्व महानगर अध्यक्ष लालचंद शर्मा, मौलाना मुहम्मद अल्ताफ शदर, मुफ्ती सलीम अहमद को सम्मानित किया। जो समारोह में उपस्थित नहीं थे उनके प्रतिनिधियों ने सम्मान ग्रहण किया।

अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ नहीं आया नजर 

नगर निकाय चुनाव से पहले अल्पसंख्यकों के सम्मान समारोह में प्रकोष्ठ के पदाधिकारी नजर नहीं आए। कांग्रेस भवन में कई अल्पसंख्यक कार्यकर्ताओं ने इस आयोजन को व्यक्ति विशेष का आयोजन बताया। आयोजन प्रदेश या महानगर का था, इसे लेकर भी स्थिति साफ नहीं थी। महानगर अध्यक्ष पृथ्वीराज चौहान कांग्रेस भवन में मौजूद होने के बावजूद कार्यक्रम में नहीं बुलाए गए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button